{"_id":"60c35bb260204770b3294dfe","slug":"rajasthan-governor-kalraj-mishra-reached-vindhyachal-mirzapur-with-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र पत्नी के साथ पहुंचे विंध्यवासिनी दरबार, बोले - मां ने बुलाया तो मैं चला आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र पत्नी के साथ पहुंचे विंध्यवासिनी दरबार, बोले - मां ने बुलाया तो मैं चला आया
Fri, 11 Jun 2021 06:21 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Fri, 11 Jun 2021 06:21 PM IST
सार
विंध्य कॉरिडोर के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा, विंध्य कॉरिडोर में आने वाले प्रत्येक दर्शनार्थी को बहुत सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करते राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। राज्यपाल वाराणसी से सड़क मार्ग से विंध्याचल पहुंचे। राज्यपाल ने पत्नी के साथ मां का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने कहा कि वह हर नवरात्र में मां का दर्शन करने आते हैं लेकिन इधर करीब सवा साल से कोरोना संक्रमण को देखते हुए वह नहीं आ सके। अब मां को लगा कि यह उचित समय है तो उन्होंने बुलाया और मैं उनके दर्शन के लिए आया हूं।
विज्ञापन
विंध्य कॉरिडोर के लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हैं। विंध्य कॉरिडोर में आने वाले प्रत्येक दर्शनार्थी को बहुत सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यहां के लोगों की सलाह व परामर्श के बाद जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है। इससे विंध्य क्षेत्र का विकास होगा। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन