फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajasthan Governor Kalraj Mishra praised work of Kashi Vidvat Parishad Ritual Council in india

Varanasi News: राजस्थान के राज्यपाल कलराज ने काशी का जाना हाल, परिषद ने वैदिक मंत्रों से किया अभिनंदन

Thu, 20 Jun 2024 06:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 06:56 PM IST
सार

Varanasi News: राज्यपाल ने आचार्य अशोक द्विवेदी से काशी का हालचाल भी जाना और योग पर भी चर्चा की। राज्यपाल ने वेद, पुराण के साथ ही इसमें योग को भी समन्वित करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
Rajasthan Governor Kalraj Mishra praised work of Kashi Vidvat Parishad Ritual Council in india
राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात करते विद्वतजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने काशी विद्वत कर्मकांड परिषद के देशव्यापी कार्यक्रम की सराहना की है। गुरुवार को परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य अशोक द्विवेदी के निर्देशन में सात सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से राजभवन में मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने परिषद की ओर से देश भर में भारतीय संस्कृति, वेद और पुराणों के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। 

गुरुवार को राजस्थान के राजभवन में हुई 30 मिनट की मुलाकात के दौरान आचार्य अशोक द्विवेदी ने राज्यपाल को बताया कि काशी विद्वत कर्मकांड परिषद की ओर से वेद, पुराणों के अध्ययन के साथ ही भारतीय संस्कृति के प्रति आम जन को जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन


समय-समय पर देश के अनेक राज्यों में धार्मिक गतिविधियों, यज्ञ, हवन और अनुष्ठान भी आयोजित हो रहे हैं। वाराणसी को केंद्र बनाकर देश के सभी राज्यों में धार्मिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है। परिषद के सदस्यों ने राज्यपाल का वैदिक मंत्रों से अभिनंदन किया। इस दौरान वासुदेव गर्ग, एसआर पांडेय, सतीश चंद्र पांडेय, नारायण शर्मा काकर, शत्रुघ्न द्विवेदी, दीनानाथ तिवारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed