{"_id":"5da806018ebc3e01794202fe","slug":"railway-track-line-broken-crack-in-ghazipur-dist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: टूटी रेलपटरी पर पड़ गई कीमैन की नजर, वरना हो सकता था बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: टूटी रेलपटरी पर पड़ गई कीमैन की नजर, वरना हो सकता था बड़ा हादसा
Thu, 17 Oct 2019 11:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
टूटी हुई पटरी।
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के स्टार्टर और एडवांस सिग्नल के बीच गुरुवार की सुबह 6.45 बजे डाउन मेल लाइन में जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद रेल पटरी टूट गई। इस दौरान कीमैन उजागिर राम ने तत्काल इसकी जानकारी स्टेशन को दी, वहां से सूचना दानापुर नियंत्रण कक्ष को अग्रेषित कर दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे रेल पथ विभाग के कर्मचारियों ने टूटी पटरी को थोड़ी देर बाद ही दुरुस्त कर दिया, तब जाकर 7.38 बजे ट्रेनों का परिचालन बहाल हुआ। इसके बाद काशन पर 30 किमी की रफ्तार से ट्रेनों को आगे की ओर बढ़ाया गया।
विज्ञापन
इस कारण 0791 सिकंदराबाद रक्सौल एक्सप्रेस 6.58 से 7.37 तक और पीडीडीयू-पटना ईएमयू दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं दूसरी ओर 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस दरौली में खड़ी रही।
विज्ञापन
Trending Videos
सहायक रेल पथ निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि टूटी रेल पटरी को पूरी तरह से बदला जाएगा। तब तक काशन 30 में डाउन लाइन की ट्रेनों को चलाने का मेमो स्टेशन के माध्यम से दानापुर नियंत्रण कक्ष को दिया गया है। बताते चलें कि सर्दियों में रेल पटरी चटकने की काफी घटनाएं सामने आती हैं।