फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Minister will come to Varanasi today Will discuss the proposed design of Signature Bridge

आज वाराणसी आएंगे रेल मंत्री: कैंट स्टेशन व गंगा में सिग्नेचर ब्रिज के प्रस्तावित डिजाइन पर करेंगे विमर्श

Fri, 04 Nov 2022 06:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 04 Nov 2022 06:41 AM IST
सार

प्रोटोकॉल के मुताबिक केंद्रीय रेल मंत्री चार और पांच नवंबर को वाराणसी में प्रवास करेंगे। गुरुवार को एडीआरएम ने कैंट स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। प्लेटफार्म को चमकाने के साथ ही सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की समीक्षा और उसे दुरुस्त करने की कवायद रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Railway Minister will come to Varanasi today Will discuss the proposed design of Signature Bridge
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिन के दौरे पर शुक्रवार शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेंगे। प्रोटोकॉल मिलने के बाद रेल अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेल अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय रेल मंत्री कैंट स्टेशन पर प्रस्तावित विकास कार्यों का डिजाइन के अलावा कैंट स्टेशन पर रेल कोच रेस्टूरेंट, अर्बन पॉड, रोपवे, एलिवेटेड कॉनकोर्स, काशी स्टेशन को इंटर मॉडल स्टेशन और गंगा में प्रस्तावित डबल डेकर सिग्नेचर ब्रिज की तैयारियों पर अधिकारियों संग विचार-विमर्श करेंगे।  

विज्ञापन

मिले प्रोटोकॉल के मुताबिक केंद्रीय रेल मंत्री चार और पांच नवंबर को वाराणसी में प्रवास करेंगे। गुरुवार को एडीआरएम ने कैंट स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। प्लेटफार्म को चमकाने के साथ ही सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की समीक्षा और उसे दुरुस्त करने की कवायद रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है। इस दौरान एडीआरएम लालजी चौधरी, कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

Railway Minister will come to Varanasi today Will discuss the proposed design of Signature Bridge
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री - फोटो : अमर उजाला

बरेका में करेंगे दो दिन प्रवास
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान बरेका में प्रवास करेंगे। इस दौरान यहां पर अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में इंजन उत्पादन और निर्माण कार्य की प्रक्रिया की समीक्षा भी कर सकते हैं। इसको लेकर बरेका प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं मंत्री के रात्रि प्रवास को लेकर बरेका गेस्ट हाउस में तैयारी पूरी जा चुकी है। 
बरेका में रेल इंजन निर्माण के अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी रेल मंत्री घोषणा कर सकते हैं। बरेका उपमहाप्रबंधक विजय ने बताया कि अधिकारियों संग बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान वे बरेका में इंजन के निर्माण कार्य व 12 हजार अश्वशक्ति के रेल इंजन के निर्माण को लेकर समीक्षा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed