रेल राज्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए समर्पित किया हेल्प डेस्क, कैंट स्टेशन पर मिलेगी ये खास सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने बुधवार को वाराणसी पहुंचे और काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी। कैंट स्टेशन के मेन गेट पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट हेल्प का उद्घाटन किया। अब ये श्रद्धालुओं को समर्पित हो गया।
इस सुविधा का लाभ सीधे श्रद्धालु कैंट स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर उठा सकेंगे। श्रद्धालु ट्रेन से उतरकर सीधे कई तरह की सुविधाओं वाले टिकट ऑनलाइन बुक करा सकेंगे। इससे पहले रेल मंत्री ने कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई।
रेल राज्यमंत्री वंदे भारत एक्सप्रेस से दिन में दो बजे बजे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले ही स्टेशन के मुख्य द्वार पर पहुंचकर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा को अपनाने के लिए शपथ दिलाई।
उसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने दर्शन के लिए ऑनलाइन पहला टिकट भी खरीदा। इस दौरान डीआरएम संजय त्रिपाठी, एडीआरएम रवि चतुर्वेदी, स्टेशन डायरेक्टर आनंद मोहन मौजूद रहे।शाम को वह मंडुआडीह रेलवे स्टेशन भी गए, जहां उन्होंने स्टेशन का मुआयना किया। इसके साथ ही पौधरोपण भी किया।