{"_id":"699693632a0e219b200dc91d","slug":"railway-four-coaches-added-to-memu-train-from-varanasi-to-prayagraj-passengers-will-get-relief-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान होगा सफर: वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली मेमू ट्रेन में बढ़े चार कोच, यात्रियों को होगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान होगा सफर: वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली मेमू ट्रेन में बढ़े चार कोच, यात्रियों को होगी राहत
Thu, 19 Feb 2026 10:06 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:06 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी से प्रयागराज का सफर अब और आसान होगा। प्रयागराज जाने वाली मेमू ट्रेन में चार कोच बढ़ाए गए हैं। कोच वृद्धि के फैसले के बाद यात्रियों को बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन
Train
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
बनारस और वाराणसी रेलवे स्टेशन होते हुए प्रयागराज रामबाग जाने वाली मेमू ट्रेन में अब आठ की जगह 12 कोच लगेंगे। इस ट्रेन से हर दिन बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। इस वजह से कोच वृद्धि के फैसले के बाद यात्रियों को बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 65131/65132 (मऊ-प्रयागराज रामबाग-मऊ) मेमू ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार 12 कोच लगाने का फैसला लिया गया है। इस ट्रेन में भीड़ इतनी अधिक होती है कि 8 कोच होने के बाद भी बहुत से यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; वाराणसी में हॉकी प्रतियोगिता: 90 मिनट का मैच ड्रॉ, चोट लगने के बाद भी 23 मिनट तक खेले ओलंपियन ललित उपाध्याय
विज्ञापन
लोको पायलट जितेंद्र सिंह और सहायक लोको पायलट बिजेंद्र कुमार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर/ट्रेन सेट डिपो/औडिहार राजेश कुमार वर्मा ने माला पहनाकर स्वागत किया। कोच बढ़ने के बाद अब ट्रेन में बैठने के लिए 614 से बढ़कर 921 सीटें हो जाएंगी।