{"_id":"6a57c17c97d933b2d500b3f7","slug":"railway-employee-hatched-fake-robbery-plot-to-escape-debt-in-varanasi-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी लूट का खेल बेनकाब: कर्ज से बचने के लिए रेलवे कर्मचारी ने रची साजिश, जांच में खुली पोल; आरोपी ने कबूला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी लूट का खेल बेनकाब: कर्ज से बचने के लिए रेलवे कर्मचारी ने रची साजिश, जांच में खुली पोल; आरोपी ने कबूला सच
Wed, 15 Jul 2026 10:51 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:51 PM IST
सार
Varanasi News: कर्ज से बचने के लिए रेलवे कर्मचारी ने लूट का नाटक किया था। मामले का खुलासा सीसीटीवी कैमरों के जरिये हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने सच उगल दिया।
विज्ञापन
लूट की फर्जी सूचना देने का आरोपी रेलवे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे कर्मचारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कर्ज चुकाने से बचने के लिए 2.10 लाख के फर्जी लूट का नाटक रचा। कर्मचारी ने सिगरा पुलिस को बताया कि तीन युवकों ने चाकू मारकर पैसे लूट लिए। जांच में घटना झूठी निकली। सिगरा इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा ने बताया कि अमित ने बुधवार को सिगरा थाने में लूट की सूचना दी थी।
विज्ञापन
बताया कि वह अपनी बुलेट से 2 लाख 10 हजार रुपये महमूरगंज बैंक शाखा में जमा करने जा रहा था। लोको कॉलोनी के पास दोपहर डेढ़ बजे प्लैटिना बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे चाकू मारकर पैसे लूट लिए। अमित ने 112 पर भी घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही सिगरा पुलिस और उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाने की टीम और एसओजी टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने निजी सीसीटीवी फुटेज और त्रिनेत्र पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। अमित की पत्नी से भी पूछताछ की गई। जांच के दौरान अमित की कहानी और सीसीटीवी फुटेज में भिन्नता पाई गई। पुलिस ने अमित से कड़ाई से पूछताछ की। अमित ने बताया कि उसने कई लोगों से पैसे उधार लिए थे। कर्ज चुकाने से बचने के लिए उसने यह षड्यंत्र रचा था। लगा था कि लूट की खबर फैलने पर लोग उससे पैसे नहीं मांगेंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: वाराणसी को दी बड़ी सौगात, दो मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं को मिली मंजूरी
पुलिस की सक्रियता से पर्दाफाश
डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि पुलिस की सक्रियता और गहन जांच के कारण इस झूठी लूट का पर्दाफाश हो पाया। पुलिस ने मामले की तह तक जाने का प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों ने अमित के झूठ को उजागर कर दिया।