फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   raids of drug department in IMA varanasi branch blood bank without paperwork blood sale to other people

वाराणसीः आईएमए ब्लड बैंक से बिना कागजी कार्रवाई के बेचा जा रहा खून, औषधि विभाग की छापेमारी में मिली बड़ी खामियां

Thu, 29 Jul 2021 08:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Jul 2021 08:25 PM IST
सार

चंदौली में बबुरी मोड़ के पास खून की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को पकड़ा था। पुलिस के सामने बयान में उसने तस्करी के इस धंधे में आईएमए ब्लड बैंक में तैनात कर्मचारी के शामिल होने की बात बताई थी। 

विज्ञापन
raids of drug department in  IMA varanasi branch  blood bank without paperwork blood sale to other people
आईएमए में छापेमारी करने पहुंती औषधि विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) वाराणसी शाखा के ब्लड बैंक से बिना कागजात के खून को बाहर बेचे जाने का मामला सामने आया है। यहीं नहीं ब्लड बैंक में गलत तरीके से खून का संचरण भी हो रहा है। बृहस्पतिवार को औषधि विभाग की छापेमारी के दौरान इस तरह की खामियां मिली है। इसके बाद सहायक औषधि नियंत्रक भारत सरकार विनय गुप्ता और औषधि निरीक्षक सौरभ दूबे ने इसकी रिपोर्ट औषधि नियंत्रक भारत सरकार और उत्तर प्रदेश को भेजी है।

विज्ञापन


इसके अलावा आईएमए द्वारा नए रक्तदान पर भी रोक लगा दिया गया है। चंदौली में बबुरी मोड़ के पास खून की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने बुधवार को पकड़ा था। पुलिस के सामने बयान में उसने तस्करी के इस धंधे में आईएमए ब्लड बैंक में तैनात कर्मचारी आनंद सिंह के शामिल होने की बात बताई थी। इसके बाद से ही तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी।
विज्ञापन


इधर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आईएमए में छापेमारी करने जैसे ही औषधि विभाग की टीम पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। दो अधिकारियों ने यहां से मरीजों को दिए जाने वाले ब्लड के लिए पंजीकरण से लेकर उसे मरीजों परिजनों को दिए जाने तक की प्रक्रिया की जानकारी ली। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर और रक्तदान आदि से जुड़े अभिलेखों, कंप्यूटर में दर्ज रिकार्डों को भी देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्कर से बरामद रक्त के आईएमए के होने की पुष्टि

औषधि निरीक्षक सौरभ दूबे ने बताया कि चंदौली जिले में खून की तस्करी करने वाले से बरामद तीन यूनिट रक्त के आईएमए ब्लड बैंक का होने का शक था, जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई। उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद यह पाया गया कि ब्लड बैंक द्वारा गलत तरीके से खून का संचरण कर बिना कागजी कार्रवाई के बाहर भी बेचा जा रहा है।

इससे चंदौली में बरामद खून के आईएमए का होने की भी पुष्टि होती है। इसके बाद मौके पर रिपोर्ट तैयार कर औषधि नियंत्रक भारत सरकार तथा औषधि नियंत्रक उत्तर प्रदेश को भेजी गई है। सौरभ दूबे ने बताया कि रिपोर्ट की कॉपी जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भी दी गई है, साथ ही  मौके पर ही आईएमए अध्यक्ष को भी दी गई है। 

औषधि निरीक्षक सौरभ दूबे ने बताया कि आईएमए ब्लड बैंक में छापेमारी के दौरान जो खामियां मिली हैं, इसके बाद यहां नए रक्तदान पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। जनहित को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध खून को स्टॉक उपलब्ध रहने तक जरूरतमंद मरीजों को देने की छूट दी गई है। अगले आदेशों तक ब्लड बैंक में किसी भी प्रकार के नए रक्तदान की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed