{"_id":"606b58708ebc3e59274e10e7","slug":"raid-on-drug-store-one-and-a-half-lakh-bottles-of-banned-syrup-recovered-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः दवा की गोदाम पर एनसीबी का छापा, डेढ़ लाख बोतल प्रतिबंधित सिरप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः दवा की गोदाम पर एनसीबी का छापा, डेढ़ लाख बोतल प्रतिबंधित सिरप बरामद
Tue, 06 Apr 2021 12:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
सिरप प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी की सप्तसागर दवा मंडी में लखनऊ से आई नारकोटिक ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने सोमवार रात छापा मारा। इस दौरान एक गोदाम से डेढ़ लाख बोतल प्रतिबंधित सिरप बरामद हुई। इसकी कीमत करीब दो करोड़ है। देर रात तक चली कार्रवाई में टीम को सिरप खरीदारी से जुड़े कई जरूरी कागजात नहीं मिले। अन्य कई कागजात जब्त कर लिए गए।
सप्तसागर मंडी में एक गोदाम से नशे में इस्तेमाल करने वाली प्रतिबंधित सिरप की बिक्री की सूचना पर एनसीबी लखनऊ की टीम सोमवार को पुलिस, ड्रग डिपार्टमेंट की टीम के साथ जांच करने पहुंची। मौके पर गोदाम का मालिक नही मिला, केवल एक कर्मचारी मिला। छापे के दौरान सिरप की खरीदारी से जुड़े कई कागजात भी टीम को नहीं मिले।
ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ दुबे ने बताया कि होलसेल दुकानदार के गोदाम पर छापे के दौरान करीब डेढ़ लाख बोतल प्रतिबंधित सिरप बरामद किया गया है। चार गोदामों की जांच की गई। टीम ने कुछ कागजात जब्त कर लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया की सिरप की कीमत करीब दो करोड़ बताई जा रही है लेकिन सही कीमत के बारे में जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और मुकदमा दर्ज करने की कारवाई भी चल रही है। इस बारे में कोतवाली इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम मुकदमा दर्ज करेगी।