फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul victims of mental bankruptcy. Mehant Aditya Nath

राहुल मानसिक दिवालियापन के शिकार: महंत आदित्यनाथ

Fri, 20 Nov 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 20 Nov 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
Rahul victims of mental bankruptcy. Mehant Aditya Nath

गोरक्षपीठ के महंत सांसद आदित्यनाथ ने गुरुवार की शाम कहा कि आरएसएस की तुलना सिमी जैसे संगठन से करके कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मानसिक दिवालियापन का परिचय दिया है।

विज्ञापन

संघ अनुशासित संगठन है, इसके बारे में ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विहिप नेता अशोक सिंहल के निधन से राममंदिर आंदोलन को झटका लगा है।
अब साधु-संतों को एकजुट हो कर सिंघल जी के सपने को साकार करना होगा। उन्होंने दावा किया कि श्रीराम जन्मभूमि पर ही भव्य राममंदिर बनेगा।
मैदागिन स्थित गोरक्षपीठ कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू धर्म -संस्कृति के विस्तार के लिए सिंहल ने जीवनभरकार्य किया।
राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण का शिलान्यास भी उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति से कराया था, जिसे अछूत कहा जाता है। सिंघल जी ने ऐसा कर के समाज को सदैव याद रखने वाली सीख दी थी।
विज्ञापन

 उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। कहा कि राहुल गांधी ने संघ की तुलना सिमी जैसे संगठन से करके अपने मानसिक दिवालियेपन को जाहिर किया है।
संघ एक अनुशासित संगठन है और संस्कृति की रक्षा के लिए काम करता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष को मानसिक इलाज कराने की जरूरत है।
उन्होंने पाकिस्तान में  पीएम नरेंद्र मोदी पर मणिशंकर अय्यर की ओर से की गई टिप्पणी को अनुचित करार दिया। कहा कि आज तक पाकिस्तान में जा कर किसी नेता ने अपने देश के प्रधानमंत्री के विरूद्ध नहीं बोला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मणिशंकर अय्यर ने गलत किया है और उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। इसके बाद आदित्यनाथ ने मछोदरी स्थित स्वामी नारायण मंदिर में हो रही रामकथा में कुछ देर हिस्सा लिया। रात्रि प्रवास भी इसी मंदिर में वह करेंगे। शुक्रवार की सुबह वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के उद्धाटन के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed