फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rahul Gandhi took out bharat samjho yatra deputy Cm keshav prasad maurya said i never called pappu

Varanasi: 'भारत समझो यात्रा निकालें राहुल गांधी', केशव प्रसाद मौर्य बोले- मैंने कभी किसी को पप्पू नहीं कहा

Thu, 19 Jan 2023 05:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Jan 2023 05:49 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम वाराणसी आएंगे। उनकी अगवानी के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंच चुके हैं। मीडिया से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi took out bharat samjho yatra deputy Cm keshav prasad maurya said i never called pappu
वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगवानी के लिए वाराणसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर हमला बोला। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की जगह भारत समझो यात्रा निकालनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत तो पहले से जुड़ा है। राहुल गांधी को ये बात समझनी चाहिए। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन की एक टिप्पणी से संबंधित सवाल पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने आज तक कभी किसी को पप्पू नहीं कहा। जिन्होंने कहा है उनसे जरूर इस बारे में पूछना चाहिए। अखिलेश यादव के तेलंगाना दौरे और हालिया बयानबाजी पर भी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया।

विज्ञापन

बाबा विश्वनाथ से करेंगे प्रार्थना

कहा कि अखिलेश यादव को काशी विश्वनाथ मंदिर आकर दर्शन-पूजन करनी चाहिए। इससे उन्हें सद्बुद्धि मिलेगी। इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अध्यक्षीय कार्यकाल बढने के बाद जेपी नड्डा गुरुवार शाम वाराणसी पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए वो यहां आए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में हम लोग दर्शन-पूजन कर प्रार्थना करेंगे कि यूपी की 80 और 2024 देश में 400 से ज्यादा सीटों पर जीत मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कल गाजीपुर में जेपी नड्डा की रैली

भारतीय जनता पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम सात बजे वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह वह काशी विश्वनाथ मंदिर में काशीपुराधिपति का दर्शन पूजन करेंगे। फिर 11 बजे पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। साथ में सीएम योगी भी मौजूद रहेंगे। दोनों नेता गाजीपुर के आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed