फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   raghvendra singh

ट्रेन से उतरते वक्त नीचे गिरा जवान, मौत

Wed, 07 Aug 2019 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
raghvendra singh
प्रयागराज/हरहुआ। प्रयागराज जंक्शन पर सोमवार रात हुए हादसे में आरएएफ जवान की मौत हो गई। प्लेटफार्म पर उतरते वक्त वह नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए जवान को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना अंतर्गत हसनपुर गांव निवासी राघवेंद्र सिंह (40) शांतिपुरम स्थित आरएएफ 101 बटालियन की डी कंपनी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। पिछले दिनों छुट्टी पर वह दिल्ली गए थे, जहां से सोमवार को वह संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से फाफामऊ में बटालियन परिसर स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। रात 12.48 बजे के करीब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार से होकर गुुजर रही थी। इसी दौरान राघवेंद्र ने नीचे उतरने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान वह खुद को संभाल नहीं सके और ट्रैक पर गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनके पैर कट गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। जेब में मिले कागजात के जरिए परिजनों को सूचना दी गई जिस पर पत्नी साधना सिंह व भाई पिंकू भी पहुंच गए। देर रात इलाज के दौरान ही राघवेंद्र की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरएएफ जवान की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि राघवेंद्र दो बच्चों के पिता थे। मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed