{"_id":"61b247b904ba660ebd41ebce","slug":"quantity-of-medicines-of-cancer-patients-will-be-monitored-agreement-between-mahamana-cancer-institute-varanasi-and-hdfc-bank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कैंसर के मरीजों की दवाइयों की मात्रा की होगी निगरानी, महामना कैंसर संस्थान और एचडीएफसी बैंक के बीच करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कैंसर के मरीजों की दवाइयों की मात्रा की होगी निगरानी, महामना कैंसर संस्थान और एचडीएफसी बैंक के बीच करार
Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:45 PM IST
सार
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल (एचबीसीएच) में बायोकेमेस्ट्री विभाग की प्रभारी डॉ. प्रतिभा गवेल ने बताया कि किसी भी बीमारी में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की मात्रा की निगरानी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1.5 करोड़ की राशि कैंसर केंद्र को
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (एमपीएमएमसीसी) में अब कैंसर के मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की निगरानी की जा सकेगी। यहां जल्द ही थेराप्यूटिक ड्रग मॉनीटरिंग टेस्ट की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए कैंसर केंद्र और एचडीएफसी बैंक के बीच करार हुआ है।
विज्ञापन
बैंक की ओर से सीएसआर एक्टीविटी के अंतर्गत 1.5 करोड़ की राशि कैंसर केंद्र को दी जाएगी, इसका प्रयोग ड्रग मॉनीटरिंग टेस्ट सहित अन्य सुविधाओं को शुरू करने में किया जाएगा। एमपीएमएमसीसी और होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल (एचबीसीएच) में बायोकेमेस्ट्री विभाग की प्रभारी डॉ. प्रतिभा गवेल ने बताया कि किसी भी बीमारी में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं की मात्रा की निगरानी करना बहुत जरूरी होता है। जब कैंसर का मरीज है तो इसकी भूमिका और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों की मात्रा अगर कम है तो इसका प्रभाव भी कम होता है, यदि मात्रा अधिक कर दी जाती है तो इसका दुष्प्रभाव भी पड़ता है। इसलिए इस तरह की मॉनीटरिंग की जरूरत है। संस्थान के निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से उत्तर प्रदेश सहित अन्य पड़ोसी राज्यों से आने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर बैंक के सर्किल प्रमुख मनीष टंडन, अखिलेश शुक्ला, अभिशेष सिंह, वैभव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पढ़ेंः बीएचयू अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल स्थगित, शुक्रवार से काम पर लौटेंगे