फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PWD team reached Mirzapur from Lucknow to investigate the road police reach after dispute

सड़क की जांच करने देर रात लखनऊ से मिर्जापुर पहुंची टीम, विवाद हुआ तो पहुंची पुलिस

Fri, 29 Jan 2021 10:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
PWD team reached Mirzapur from Lucknow to investigate the road police reach after dispute
सांकेतिक तस्वीर

सड़क की जांच करने लखनऊ से शुक्रवार की देर रात टीम मिर्जापुर पहुंची। लोक निर्माण विभाग के उप सचिव राजेश अग्रवाल रात नौ बजे कछवां-राजातालाब मार्ग की गुणवत्ता की जांच करने पहुंचे। रात में जांच होने से सड़क बना रही संस्था के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उनके सामने ही ग्रामीण शिकायत करने लगे। इस पर ठेकेदार व ग्रामीणों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन


रात को पहुंची टीम कछवां-राजातालाब मार्ग पर दर्जनों जगह गड्ढे खोद कर जांच कर रही थी। तभी आसपास के ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई कि कुटाई का कार्य मानक के विपरीत करके सड़क बनाया जा रहा है। कुटाई के कार्य में मोरंग, मिट्टी व भट्टे का चूर्ण पुराने सड़क के ऊपर डाल कर उसके ऊपर गिट्टी डाला गया। तभी ठेकेदार व ग्रामीणों में बहस के बाद झड़प हो गई। जिसे अधिकारियों को स्थानीय पुलिस की मदद से मामले को शांत कराना पड़ा। टीम में लोक निर्माण विभाग के उप सचिव राजेश कुमार अग्रवाल के साथ अधीक्षण अभियंता एस के अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता अनिल मिश्रा व दर्जनों विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed