वाराणसी में सर्दी का सितम जारी: दिन भर नहीं निकली धूप, रात में झमाझम बारिश, जानें- अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
पिछले एक सप्ताह से मौसम में जिस तरह से बदलाव हो रहा है, उसका असर सेहत के साथ ही कृषि, आम जन जीवन पर पड़ रहा है। शनिवार देर शाम हुई बारिश के बाद गलन और कनकनी में इजाफा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में सर्दी का सितम जारी है। शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहने और धूप होने के बाद शनिवार को इसमें बदलाव देखने को मिला। वाराणसी में जहां दिन भर धूप नहीं निकली वहीं शाम को बूंदाबांदी और रात में झमाझम बारिश भी हुई। हवा में नमी अधिक होने की वजह से गलन भी अधिक लग रही है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी सोमवार तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। बूंदाबांदी से लेकर बारिश भी होते रहने के आसार हैं। पिछले एक सप्ताह से मौसम में जिस तरह से बदलाव हो रहा है, उसका असर सेहत के साथ ही कृषि, आम जन जीवन पर पड़ रहा है। कभी तेज धूप हो रहा है तो कभी नम पछुआ हवाएं चल रही है।
न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंचा
मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसी सप्ताह न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। इधर शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहने के साथ ही नम हवाएं चलती रही। धूप भी नहीं निकली कि राहत मिले। रात करीब 9 बजे बारिश शुरू हुई। पहले तो हल्की रही लेकिन बाद में तेज बारिश होने लगी।
पढ़ेंः टीईटी और गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, होटलों और संदिग्धों की ली गई तलाशी
करीब आधे घंटे तक हुई बारिश की वजह से सड़क पर किचकिच हो गई। इधर शनिवार का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस तरह का मौसम दो दिन बने रहने की संभावना है। बारिश के बाद ठंड भी बढ़ेगी।
वंदे भारत सहित एक दर्जन ट्रेनें देरी से पहुंची
उत्तर भारत में पड़ रही ठंड और कोहरे से ट्रेनें तय समय से देरी से चल रही है। शनिवार को भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत भी एक घंटा 16 मिनट देरी से कैंट स्टेशन पहुंची और 45 मिनट देरी से गंतव्य की ओर रवाना हुई।
इसके अलावा ट्रेन संख्या 12582 नई दिल्ली बनारस सुपरफास्ट तीन घंटा 51 मिनट, ट्रेन संख्या 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस तीन घंटा 24 मिनट, ट्रेन संख्या 18610 रांची एक्सप्रेस 11 घंटा 42 मिनट, ट्रेन संख्या 13238 कोटा पटना चार घंटा 20 मिनट, ट्रेन संख्या 12370 कुंभ एक्सप्रेस दो घंटा 28 मिनट, ट्रेन संख्या 14204 लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी 37 मिनट, ट्रेन संख्या 15018 काशी एक्सप्रेस तीन घंटा, शिवगंगा एक घंटा, महामना डेढ़ घंटा विलंबित रही।
पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना: संक्रमण दर में फिर से बढ़ोतरी, आज मिले 120 महिलाओं समेत 512 नए मरीज