फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal varanasi weather update icy winds neutralized sunshine cold wave will last for three to four days

पूर्वांचल में मौसम: बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, तीन-चार दिन तक चलेगी शीतलहर, स्कूल कल तक बंद

Wed, 22 Dec 2021 10:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Dec 2021 10:35 AM IST
सार

अधिकतम तापमान में दशमलव चार डिग्री सेल्सियस की कमी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन ठंड  से राहत नहीं मिली है। 

विज्ञापन
Purvanchal varanasi weather update icy winds neutralized sunshine cold wave will last for three to four days
बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में ठिठुरन बढ़ा दी है। आठ से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाओं के चलने से दिन में धूप का असर नहीं दिख रहा है। शाम को गलन और बढ़ जा रही है। बुधवार सुबह धूप निकली मगर ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार रही।

विज्ञापन


मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में दशमलव चार डिग्री सेल्सियस की कमी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन ठंड  से राहत नहीं मिली है।  जिला प्रशासन के अनुसार मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में ठंड बढ़ने और शीतलहर के प्रकोप की आशंका जताई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी है। इस वजह से ही ठंड अधिक लग रही है। अभी तीन चार दिनों तक मौसम ऐसे ही रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मंगलवार को 21.2 और न्यूनतम तापमान 5.2 से बढ़कर मंगलवार को 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर तक के स्कूल बंद

Purvanchal varanasi weather update icy winds neutralized sunshine cold wave will last for three to four days
बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी, अलाव सेंकते लोग - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने भी अगले 3-4 दिनों तक भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की है, जिसके कारण तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसको देखते हुए वाराणसी जिले में इंटर तक के सभी स्कूल दो दिन तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के विद्यालय दो दिन 23 और 24 दिसंबर को बंद रहेंगे। इधर, 25 दिसंबर को क्रिसमस  और अगले दिन रविवार को अवकाश होने की वजह से लगातार चार दिनों तक का अवकाश स्कूलों में होने जा रहा है। 
पढ़ेंः कल बनारस आएंगे पीएम मोदी: अमूल प्लांट के शिलान्यास के साथ 21 सौ करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, देखें पूरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed