फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal University Jaunpur administration in preparation for releasing the result of students

जौनपुर: मूल्यांकन समापन की ओर, रिजल्ट जारी करने की तैयारी में पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन  

Tue, 07 Sep 2021 04:36 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Tue, 07 Sep 2021 04:36 PM IST
सार

कुल 10 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। मंगलवार को हिंदी विषय के लगभग 300 आंतरिक व वाह्य परीक्षकों ने मूल्यांकन में प्रतिभाग किया।
 

विज्ञापन
Purvanchal University Jaunpur administration in preparation for releasing the result of students
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नए मूल्यांकन भवन में चल रहा मूल्यांकन समापन की ओर है। इसके बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा। मंगलवार को हिंदी विषय के लगभग 300 आंतरिक व वाह्य परीक्षकों ने मूल्यांकन में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


मूल्यांकन समन्वयक द्वय डॉ. संदीप कुमार सिंह और विपिन कुमार सिंह ने बताया कि कला, वाणिज्य, विज्ञान व कृषि विषयों का मूल्यांकन खत्म होने वाला है। विश्वविद्यालय प्रशासन रिजल्ट तैयार करने में लगा है। मूल्यांकन प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि कुल 10 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। सभी आवश्यक प्रपत्रों को संतोष उपाध्याय, हरिश्चंद्र मौर्य , श्यामा यादव , रघुनंदन आदि द्वारा यथाशीघ्र पूर्ण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


मूल्यांकन उप समन्वयक डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. रसिकेश, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, दीप प्रकाश, अंकुश गौरव व सुबोध कुमार ने मूल्यांकन की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग कर रहे हैं। मूल्यांकन समन्वयक डॉ. संदीप कुमार सिंह बताया कि मूल्यांकन सुचारू रूप से चल रहा है। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में मूल्यांकन पारदर्शी तरीके से कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed