विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के डीन के बिगड़े बोल, कहा- नाथूराम नहीं, नेहरू ने की गांधी जी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर उन्होंने नाथूराम गोडसे को अहिंसक और पं जवाहर लाल नेहरू को महात्मा गांधी का हत्यारा बता दिया। इससे गुस्साए युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
फेसबुक पर लिखा पोस्ट
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के डीन प्रो विक्रम देव आचार्य ने दो अगस्त को शाम साढ़े सात बजे फेसबुक पर पोस्ट किया कि ‘आजीवन अहिंसक रहे नाथूराम ने महामानव बापू जी की हत्या नहीं की थी, उनकी हत्या तो खुद नेहरू ने की और संघ जैसे हिंदूवादी संगठनों को बदनाम करने के लिए नाथूराम गोडसे को मोहरा बना दिया। यह एक रहस्य है, जिससे पर्दा उठना ही चाहिए। सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी तो जनता नेहरू एवं कांग्रेस से नफरत करेगी।’ पोस्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ता आगबबूला हो गए।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका कहना था कि समाज में अशांति फैलाने के लिए इस तरह की पोस्ट डाली गई है। इस पोस्ट को डीन ने फेसबुक पर अमित शाह, नरेंद्र मोदी, पीएमओ इंडिया, योग ऋषि रामदेव, मोहन भागवत, रिपब्लिक भारत को ट्वीट भी किया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट को देखने के बाद लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे लोग जो विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण पद पर बैठे हैं, उनका इस तरह घृणा फैलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनको दंडित किया जाना चाहिए। अधिवक्ता विकास तिवारी ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
'अपनी बात पर कायम हूं'
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के डीन प्रो. विक्रम देव आचार्य ने बताया कि हमने फेसबुक पर वह पोस्ट डाली थी, जिसे ठीक समझता हूं। लोगों की आपत्ति आई तो उस पोस्ट को हटा दिया। मगर मैंने जो लिखा है, वही सच्चाई है। पोस्ट भले ही हटा लिया है लेकिन अपनी बात पर कायम हूं।