फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal Top news including ceiling falling in Vindhya Corridor BJP MP party case in Election Commission

पूर्वांचल की टॉप खबरें: विंध्य कॉरिडोर में गिरने लगी फॉल सीलिंग, BJP सांसद की दावत का मामला पहुंचा चुनाव आयोग

Sun, 17 Nov 2024 02:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 17 Nov 2024 02:51 PM IST
सार

पूर्वांचल में पिछले 24 घंटे में कई खबरें सुर्खियों में रहीं। इनमें विंध्य कॉरिडोर के भवन की फॉल सीलिंग गिरने और भदोही के भाजपा सांसद की दावत का मामला चुनाव आयोग पहुंचने का मामला भी शामिल रहा।  

विज्ञापन
Purvanchal Top news including ceiling falling in Vindhya Corridor BJP MP party case in Election Commission
पूर्वांचल की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1- विंध्य कॉरिडोर में गिरी फॉल सीलिंग 

विज्ञापन

विंध्य कॉरिडोर के भवन आदि बनकर तैयार होने के बावजूद अभी तक कई सुविधाएं शुरू भी नहीं हो पाई हैं कि परिक्रमा पथ में लगी फॉल सीलिंग गिरने लगी है। कहीं फर्श पर उसके टुकड़े तो छत पर कई स्थान पर खाली नजर आ रहे हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। इससे दर्शनार्थियों के घायल होने का खतरा भी बना हुआ है।

विंध्याचल मंदिर को भव्य रूप देने साथ ही सुविधा संपन्न बनाने के लिए विंध्य कॉरिडोर का निर्माण किया गया है। प्रथम फेज का काम पूरा हो चुका है। करीब 331 करोड़ की लागत से परिक्रमा पथ, परकोटा, चार प्रमुख मार्गों पर प्रवेश द्वार, इंट्रेंस प्लाजा आदि के निर्माण हो चुके हैं। परिक्रमा पथ पर बने भवन के प्रथम तल को खूबसूरत बनाने के लिए भव्य फॉल सीलिंग लगाई गई है। अब स्थिति यह है कि कई जगह फॉल सीलिंग का हिस्सा गिर गया है। मुंडन व यज्ञोपवीत स्थल, ब्राह्मण एवं अन्य भक्तों के लिए बने आराधना स्थल की फॉल सीलिंग का बड़ा हिस्सा गिर चुका है। लिफ्ट के पास भी इसी तरह का दृश्य है।
विज्ञापन


2- भदोही के भाजपा सांसद की दावत का मामला पहुंचा चुनाव आयोग
भदोही से भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद के मझवां क्षेत्र के करसड़ा स्थित कार्यालय पर गुरुवार को हुई दावत में बवाल का मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया है। चंदौली के सपा सांसद व पार्टी के मझवां उप चुनाव प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कहा कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बकरा, मुर्गा और शराब का प्रबंध किया गया। इसमें भदोही सांसद और उनके भाई का नाम सामने आया है। मामले की शिकायत निर्वाचन अधिकारी को एक्स पर पोस्ट संग ऑनलाइन भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद वीरेंद्र सिंह शनिवार को लोहिया ट्रस्ट स्थित सपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी की तरफ से अभी तक इस मामले में न तो कोई जवाब दिया गया है और न ही कार्रवाई की गई है।  

3- सपा सांसद ने कानपुर प्रशासन पर लगाया आरोप
सपा से घोसी के सांसद व बलिया निवासी राजीव राय ने सोशल साइट पर मुख्यमंत्री को टैग कर जिला प्रशासन कानपुर पर फोन न उठाने का आरोप लगाया है। पोस्ट में लिखा है कि बलिया के आमडारी गांव का 30 वर्ष का एक नौजवान अविनाश राय, जो अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए कानपुर गया था। उसकी मृत्यु हार्टअटैक से आज अचानक हो गई। शव कानपुर के हैलेट अस्पताल में रखा है, पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है, उसके परिजन परेशान हैं। इसकी जानकारी होने पर डीएम कानपुर से बात करनी चाही, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। 

4- सपा की साइकिल पंचर नहीं, जमानत जब्त कराने आया हूं: केशव प्रसाद

मिर्जापुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह सपा की साइकिल पंचर कराने नहीं बल्कि जमानत जब्त कराने आए हैं। उन्होंने कहा कि सपा का कोई भविष्य नहीं है। उनकी साइकिल पंचर होकर सैफई के गोदाम में है। इसलिए आप सब भाजपा का कमल खिलाएं।

केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर चौसा में जनचौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास होना है तो उसके लिए लक्ष्मी चाहिए और लक्ष्मी क्या साइकिल पर आएंगी, नहीं। लक्ष्मी जी कमल के फूल पर आएंगी। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र के विकास की गारंटी लेते हैं। सपा, बसपा का न तो वर्तमान है और न ही भविष्य।

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुआई में विरोधी दलों ने एजेंडा सेट कर लिया था। उससे कुछ सीटें कम हो गई तो सपा गुब्बारे की तरह फूल गई। 20 नवंबर को गुब्बारे की हवा निकल जाएगी। ये लोग 2027 की वात करते हैं, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इनकी 2047 तक कोई संभावना नहीं है। सपा को वोट देना आ बैल मुझे मारना होगा। ये जब भी आते हैं तो गरीबों को सताते हैं, लेकिन भाजपा की सरकार में गरीबों को सताने वालों को छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में गुंडागर्दी व माफिया का खात्मा हो चुका है। सपा सरकार में चार घंटे विजली आती थी और अब 18 घंटे आ रही है। इसीलिए सपा को वोट देना कुएं में वोट डालना है। मोदी-योगी का डंका दुनिया में बज रहा है।

प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि सपा बहादुर की कथनी व करनी में बहुत अंतर है। मैंने जब पूर्व में छात्रों का समर्थन किया तो मेरे ऊपर मुकदमा लाद दिया। अब बोल रहे हैं। इसीलिए कहता हूं कि सूप तो सूप बोले चलनियां बोले, जिसमें 72 छेद हैं।

5- पिता देखता रहा मोबाइल, गंगा में पुत्र-पुत्री डूबे
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबी गहरवार बंगला घाट पर शनिवार की सुबह पिता के साथ गए बच्चे स्नान करते समय दूब गए। पिता बच्चों को गहरे पानी में न जाने की हिदायत देते हुए घाट पर मोवाइल देख रहा था। बच्चों को डूबता देख पिता तैरना न जानने के चलते नहीं बचा सका।

पुलिस गोताखोर के साथ एसडीआरएफ टीम को खोजबीन को बुलाया। एसडीआरएफ टीम खोजबीन में लगी है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के रैपुरी गांव निवासी विजयशंकर कन्नौजिया विजयशंकर मुम्बई में परिवार के साथ रहते हैं। वह अपने छोटे भाई सूरज कुमार की 23 नवंबर को शादी में शामिल होने के लिये दो दिन पूर्व ही परिवार के साथ घर आए थे।

शनिवार की सुबह विजयशंकर अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को गंगा स्नान करने के लिये मना किया था। विजयशंकर अपनी दो बहन के साथ पुत्री नंदिनी (14) व पुत्र नीरज कुमार (13) को लेकर गंगा स्नान करने नीची गहरवार के बंगला घाट गये थे। विजयशंकर पुत्री नंदिनी व पुत्र नीरज कुमार किनारे स्नान करने और गहरे पानी में न जाने की हिदायत देकर घाट पर मोबाइल देखने लगा। कुछ देर बाद देखा तो पुत्री नहीं दिखी। पुत्र भी नहीं दिखाई दिया। उसे तैरना नहीं आता था, इसलिए बचा नहीं कर सका।

6- संपत्ति के लिए पिता की हत्या करने वाले दो पुत्रों को आजीवन कारावास

12 वर्ष पूर्व संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर पिता की हत्या के मामले में दो पुत्रों अच्छेलाल चौहान व सत्यप्रकाश चौहान को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार गाजीपुर के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के खेताबपुर निवासी आशीष चौहान की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। इसमें मधुवन थाना क्षेत्र के नुरुल्लाहपुर गांव निवासी अच्छेलाल चौहान व सत्यप्रकाश चौहान को आरोपी बनाया गया। वादी का आरोप है कि वह अपनी बुआ की ससुराल में उनके ससुर रामअधार के साथ आया था। संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर 24 अक्टूबर 2012 की शाम को आरोपियों ने पिता के ऊपर गंडासा से हमला कर हत्या कर दी।  

7- मरणोपरांत हरिराम द्विवेदी को दादा साहब फाल्के सम्मान
मिर्जापुर जिले के शेरवां गांव निवासी कवि एवं गीतकार पं. हरिराम द्विवेदी को मरणोपरांत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में 17 नवंबर को मानव सेवा संगठन, राजश्री फिल्म प्रोडक्शन एवं अकादमी और कोहिनूर एंटरटेनमेंट तथा सीए की कैंसर के मरीजों, अंधे तथा जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित चेरिटी कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया जाएगा।  

8- पड़ोसी ने सहयोगी के साथ की थी महिला की हत्या
मिर्जापुर जिले के सेमरी गांव में लूट की नीयत से परिचित बनकर घर में घुसकर महिला गीता देवी की हत्या कर शरीर पर नमक डाले जाने के मामले का शनिवार को पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया। पुलिस ने भुड़कुड़ा के पास से इस मामले में आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या के इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को बीते फरवरी में चुनार थाने में दर्ज दहेज हत्या के मामले का भी खुलासा करने का दावा किया है। 

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बीते आठ नवंबर को सेमरी गांव में पुत्र का परिचित बनकर घर में घुसे युवक ने किचन में पानी लेने गई महिला गीता देवी पर हमला कर दिया। उनके शरीर नमक डालकर कमरे में बंद कर दिया। आलमारी तोड़कर नकद रुपये और गहने उठा ले गए। शोर सुनकर आए लोग दरवाजा खोलकर अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई।  

9- फ्रांस में सम्मानित होंगी शबाना आजमी
आजमगढ़ जिले की फूलपुर तहसील क्षेत्र के मेजवा गांव निवासी फिल्म अभिनेत्री और समाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी 46 वें फेस्टिवल डेज 3 कॉन्टिनेंट्स में शामिल होने के लिए शनिवार को देर शाम फ्रांस रवाना हो गई। यहां इस साल शबाना आजमी को हिंदी सीना में उनके 50 साल के कॅरिअर के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।  

10- बेटे ने पिता की फावड़े से वारकर की हत्या
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में शनिवार की सुबह एक युवक ने फावड़े से प्रहार कर पिता की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार हैं।

मुबारकपुर गांव निवासी जयप्रकाश चौहान (55) अपने पुत्र माहित चौहान के साथ चंद्रौली गांव स्थित खेत में सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान मोहित ने पिता के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया। सिर पर चोट लगने से जयप्रकाश लहूलुहान होकर खेत में अचेत हो गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने जयप्रकाश को सामायिक स्वास्थ्य केंद्र सोयर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed