फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal Army recruitment in varanasi postponed due to Corona crisis which is start on 6 September online registration last date is 20 august

पूर्वांचलः छह सितंबर से होने वाली सेना भर्ती कोरोना के कारण टली, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कल तक मौका

Thu, 19 Aug 2021 11:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Aug 2021 11:25 AM IST
सार

सेना भर्ती केंद्र के निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बसु ने बताया कि कोरोना संकट के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि युवक अपना रजिस्ट्रेशन संभाल कर रखें। इसी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर अगली भर्ती की तिथि जारी होने पर भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
Purvanchal Army recruitment in varanasi postponed due to Corona crisis which is start on 6 September online registration last date is 20 august
सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल के युवाओं के लिए छह सितंबर से शुरू होने वाली सेना भर्ती कोरोना के कारण टल गई है। हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले युवकों को इसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर अगली सूचना पर आयोजित होने वाली भर्ती में मौका दिया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त है।

विज्ञापन


सेना भर्ती केंद्र के निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बसु ने बताया कि कोरोना संकट के कारण यह निर्णय लिया गया है। हालांकि युवक अपना रजिस्ट्रेशन संभाल कर रखें। इसी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर अगली भर्ती की तिथि जारी होने पर भाग ले सकेंगे। बता दें कि छह सितंबर से शुरू होने वाली सेना भर्ती 30 सितंबर तक चलने वाली थी।
विज्ञापन


सेना भर्ती में वाराणसी के साथ ही चंदौली, गाजीपुर, संत रविदासनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया व गोरखपुर के अभ्यर्थी भाग लें सकेंगे। इसके लिए वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में सेना की ओर से तैयारियां भी शुरू हो गई थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना भर्ती केंद्र के निदेशक कर्नल सिद्धार्थ बसु ने कहा कि  कोविड के चलते सेना भर्ती की तिथि आगे बढ़ाई गई है। जल्द ही नई तिथि घोषित की जाएगी। आवेदन करने वाले युवक अपना रजिस्ट्रेशन संभाल कर रखे। इसी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के आधार पर अगली भर्ती में भाग ले सकेंगे। 

सेना भर्ती में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी 

आगामी सेना भर्ती में भाग लेने के लिए नवयुवकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीद्वार को भारतीय सेना के भर्ती पोर्टल, https://joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि उन्हें पहले नया पंजीकरण सेक्शन में अपने विवरणों को भरकर रजिस्टर करना है और फिर आवंटित यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके वाराणसी भर्ती रैली के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पक्का कर पाएंगे।

लें प्रोटीन युक्त डाइट तभी करेंगे सेना भर्ती के लिए फाइट

मिर्जापुर जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास केंद्र में स्थित भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के तहत कार्यरत आबरी नायब सूबेदार, सेना चिकित्सा कोर अली हुसैन ने बताया कि सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले युवा प्रोटीन युक्त डाइट लें। सुबह बादाम, किसमिस का सेवन करें। प्रोटीन में दाल, चना, राजमा, सोयाबीन, पनीर और दूध का सेवन करें। नॉनवेज खाने वाले अंडा, चिकन खा सकते हैं। हरी सब्जी और फल का सेवन करें। खाने के साथ एक्सरसाइज पर ध्यान दें। तंबाकू, सिगरेट, शराब का सेवन न करें।

वहीं जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन राजीव सिंह ने कहा कि सेना भर्ती में जो मेहनत करता है, वही चुना जाता है। इसलिए सेना भर्ती के नाम पर युवा किसी संस्था या अन्य किसी के चक्कर में न पड़ें। कई संस्था जो सेना भर्ती में लगे युवाओं को तैयारी कराते हैं और भर्ती के नाम पर धन लेते हैं। ऐसे लोगों और संस्थाओं से बचें। अगर कोई संस्था तैयारी करा रही है तो उसके बारे में पहे पड़ताल करें इसके बाद वहां तैयारी करें। 

देश सेवा का जज्बा लेकर मैदान में बहा रहे पसीना

मन में देश सेवा का जज्बा लेकर जिले के युवा सेना भर्ती की तैयारियों में जोर शोर से जुट गए हैं। सुबह, शाम मैदान में घंटों पसीना बहा रहे हैं। कोई दौड़ लगा रहा है तो कोई लंबी कूद, ऊंची कूद सहित अन्य गतिविधियों में लीन है। उनका कहना है कि इस बार उन्हें खाली हाथ नहीं लौटना है। चयन की खुशखबरी लेकर ही आएंगे। इसके लिए अभ्यास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। 

पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लिए सेना में खुली भर्ती सितंबर में होनी है। इसमें ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू है। पंजीकरण के कराने के बाद से युवा तैयारी में दिन-रात एक किए हुए हैं। सदर ब्लाक के मधुपुर, सुकृत, डोंगिया सहित आसपास के अन्य गांवों में ऐसे युवाओं की बड़ी संख्या है। 50-60 की टोलियों में वह अभ्यास कर रहे हैं।

इसमें कई ऐसे भी हैं, जो पहले भी सेना की चयन प्रक्रिया में शामिल हुए हैं, मगर कुछ कमियों के कारण वह चयन से वंचित हो गए। ऐसे युवा अपनी कमियां सुधारने के साथ ही अन्य युवाओं को भी मैदान में कड़े परिश्रम के टिप्स दे रहे हैं। उनका कहना है कि हर बार अन्य जिलों के युवाओं को बड़ी सफलता मिलती है, मगर इस बार सोनभद्र भी पीछे नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed