फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purohit Welfare Board up manual Draft CM Yogi handed over responsibility to office bearers of Kashi Vidvat Parishad

पुरोहित कल्याण बोर्ड की नियमावली: सीएम योगी ने काशी विद्वत परिषद के पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Mon, 27 Jun 2022 06:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Jun 2022 06:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में बनने वाले पुरोहित कल्याण बोर्ड की नियमावली व प्रारूप श्री काशी विद्वत परिषद तैयार करेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विद्वत परिषद के पदाधिकारियों को एक  बोर्ड का प्रारूप और नियमावली तैयार करके प्रस्तुत करने का दायित्व दिया है।

विज्ञापन
Purohit Welfare Board up manual Draft CM Yogi handed over responsibility to office bearers of Kashi Vidvat Parishad
काशी विद्वत परिषद के पदाधिकारियों संग सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बनने वाले पुरोहित कल्याण बोर्ड की नियमावली व प्रारूप श्री काशी विद्वत परिषद तैयार करेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विद्वत परिषद के पदाधिकारियों को एक महीने के अंदर बोर्ड का प्रारूप और नियमावली तैयार करके प्रस्तुत करने का दायित्व दिया है। बोर्ड के प्रारूप व नियमावली में सभी संप्रदाय व पंथों के सुझाव व विचार भी शामिल किए जाएंगे।

विज्ञापन


रविवार को काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम ने पदाधिकारियों से कहा कि पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन के पीछे उनकी मंशा गरीब और बुजुर्ग पुजारियों के साथ ही मठ-मंदिर की जमीनों का संरक्षण भी है।
विज्ञापन


मेरे पास गांव के पुजारी व पुरोहित आते हैं तो उनकी अधिकांश समस्या यही होती है कि उनके  पास जीवन यापन का साधन नहीं है तो किसी की जमीन पर कब्जा हो गया है। ऐसे में सनातन धर्म को सुरक्षित करने के लिए मठ-मंदिरों का संरक्षण आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी को दायित्व दिया कि आप पुरोहित कल्याण बोर्ड का प्रारूप तथा नियमावली विद्वानों के साथ मिलकर तैयार करें। इस दौरान प्रो. विनय कुमार पांडेय, पं. दीपक मालवीय, पं. प्रमोद मिश्रा, पं. रमण घनपाठी, न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय और विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी मौजूद रहे।

संरक्षण भी देगा पुरोहित कल्याण बोर्ड

उत्तर प्रदेश पुरोहित कल्याण बोर्ड प्रशिक्षण के साथ ही संरक्षण का भी काम करेगा। श्री काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि पुरोहित कल्याण बोर्ड युवा पुजारियों को प्रशिक्षित करने के साथ ही बुजुर्ग पुजारियों को स्वास्थ्य व जीवन यापन का भी ध्यान रखेगा। मठ-मंदिरों की संपत्ति के मामले में उत्तराधिकार विवाद पर भी बोर्ड में ठोस कानून बनाए जाएंगे। इसके लिए सुझाव मांगे जाएंगे और उनका अध्ययन करने के बाद एक महीने के अंदर प्रारूप व नियमावली तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed