फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   puran singh cleaning campain in boulia, varanasi

क्लीन बौलिया का सपना साकार करने में जुटे पूरन सिंह

Tue, 30 Dec 2014 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
puran singh cleaning campain in boulia, varanasi
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रभावित महेशपुर के ट्रांसपोर्टर पूरन सिंह ‘क्लीन बौलिया’ का सपना साकार करने में जुटे हैं। पहले वह अकेले सुबह छह से नौ बजे तक क्षेत्र की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर झाड़ू लगाकर कूड़ा उठाते थे। उनकी लगन को देख अब सफाई के इस कार्य में इलाके के लोग भी उनका हाथ बंटाते हैं। पूरन सिंह ने अपने रुपये से न सिर्फ झाड़ू, बेलचा, तसला बल्कि कूड़ा उठाने के लिए एक ट्रैक्टर और ट्राली भी खरीदी है। उनका कहना है कि वे प्रधानमंत्री की अपील पर अपने क्षेत्र को शहर का सबसे साफ-सुथरा इलाका बनाना चाहते हैं। भविष्य में पौधे लगाकर क्षेत्र को हरा-भरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बीते आठ नवंबर को पीएम ने अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान की शुरूआत कर काशीवासियों से शहर को साफ सुथरा बनाने में योगदान देने की अपील की थी। महेशपुर में ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले मानिक नगर निवासी पूरन सिंह को पीएम की अपील ने खासा प्रभावित किया और उन्होेंने बौलिया क्षेत्र की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वयं झाड़ू लगा कर कूड़ा उठाने का निर्णय लिया। सफाई में प्रयुक्त सामान खरीदने के बाद उन्होंने एक सप्ताह पहले बौलिया में सफाई का काम शुरू कर दिया। शुरुआती दौर में पूरन सिंह के काम को क्षेत्र के लोगों ने काफी हल्के में लिया लेकिन प्रतिदिन उन्हें क्षेत्र की सफाई करते देख धीरे-धीरे अन्य लोग भी आगे आए। अब हालत यह है कि सुबह पूरन के साथ क्षेत्र के 40 से 50 लोग जुटते हैं और क्षेत्र की सफाई में जुट जाते हैं। पूरन सिंह ने बताया कि फिलहाल बौलिया को पूरी तरह स्वच्छ रखने का काम चल रहा है। धीरे-धीरे चांदपुर और लहरतारा गेट नंबर चार तक सफाई की जाएगी। क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण भी किया जाएगा। पूरन का सहयोग करने वालों में वीरेंद्र चौबे, पप्पू यादव, राजू सिंह, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, महेश सरोज, विकास, विशाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed