फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pulse polio campaign for children up to 5 years of age to begin from 14th

Varanasi News: 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए 14 से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान

Fri, 05 Dec 2025 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Pulse polio campaign for children up to 5 years of age to begin from 14th
14 दिसंबर से शुरू हो रहे सघन पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों के क्रम में बृहस्पतिवार को काशी विद्यापीठ ब्लाॅक मुख्यालय पर बीटीएफ (ब्लाक टास्क फोर्स) की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीओ आईएसबी त्रिवेणी उपाध्याय ने निर्देशित किया कि पोलियो टीम घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक जरूर पिलाएं। अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए गांव के अन्य व्यक्तियों का भी सहयोग लें। उन्होंने कहा कि टीका उत्सव अभियान के लिए भी लोगों को प्रेरित करें। जिन बच्चों को टीका न लगा हो टीकाकरण सत्र पर जाकर अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण के लिए जागरूक करें। इस बैठक में एडीओ पंचायत सुनील श्रीवास्तव, सीडीपीओ रमेश यादव समेत डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed