{"_id":"62b4c7ae265f364bb11cc96e","slug":"provide-fertilizers-and-seeds-to-farmers-on-time-varanasi-news-vns660432960","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को खाद और बीज समय से उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को खाद और बीज समय से उपलब्ध कराएं
विज्ञापन
वाराणसी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को जिले में खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा। दो दिवसीय दौरे बनारस आए कृषि मंत्री ने सर्किट हाउस में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों से कहा किसानों को खाद और बीज समय से उपलब्ध कराएं और योजनाओं लाभ सभी किसानों तक पहुंचाएं।
कृषि मंत्री ने कहा कि जिन किसानों को धान और ढैचा के बीज अनुदान पर दिए गए हैं उनका डीबीटी जल्द कराएं ताकि किसानों के खाते अनुदान का पैसा समय से जा सके। समीक्षा बैठक में उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि चार प्रजाति के 709 क्विंटल धान के बीच और 236 क्विंटल ढैचा के बीज के वितरण के बाद खरीफ की दलहन की फसलों बुआई के लिए जिले के सभी बीज गोदामों पर दलहन फसलों का बीज पहुंचा दिया गया है। 12 क्विंटल अरहर, 20 क्विंटल उर्द और 28 क्विंटल मूंग उपलब्ध करा दिया गया। किसान 50 प्रतिशत अनुदान पर अरहर 113.60 रुपये, उर्द और मूंग 114.70 रुपये से 125 रुपये प्रति किलो के दर से खरीद सकते है।