फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protocol not found, Legislative Council committee expressed displeasure

नहीं मिला प्रोटोकॉल, विधान परिषद की समिति ने जताई नाराजगी

Tue, 20 Jul 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Protocol not found, Legislative Council committee expressed displeasure
विधान परिषद की चार सदस्यीय समिति ने सोमवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में वाराणसी दौरे पर प्रोटोकॉल न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उपसभापति हीरालाल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। सर्किट हाउस पहुंचने पर न तो उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और न ही उनके फ्लीट में कोई एंबुलेंस प्रोटोकॉल के हिसाब से लगाई गई।
विज्ञापन

उधर विधान परिषद के सदस्यों की नाराजगी की खबर मिलते ही सीएमओ डॉ. वीबी सिंह समिति के समक्ष पहुंचे और इसके लिए माफी मांगी। दोपहर करीब 12 बजे से घंटे भर चली बैठक में विधायकों और और एमएलसी के दिए गए प्रस्तावों पर प्रशासन की ओर से की गई कार्यवाही की विधान परिषद की समिति ने जानकारी ली। जिस पर डीएम कौशल राज शर्मा ने एक-एक बिंदुओं की जानकारी दी। उपसभापति हीरालाल यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के पत्र पर प्रशासन की ओर से हमेशा कार्यवाही होनी चाहिए इससे सरकार का जनता पर विश्वास बढ़ता है। एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पूछा कि रुद्राक्ष के निर्माण के बारे में नगर निगम कार्यकारिणी या सदन से कोई अनुमति ली गई इस पर अपर नगर आयुक्त कोई जवाब नहीं दे सके। इस दौरान एमएलसी ने गोदौलिया पार्किंग के रेट का भी सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed