फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protested for two hours after locking the gate of the water tank.

Varanasi News: पानी टंकी की गेट पर ताला जड़कर दो घंटे किया प्रदर्शन

Fri, 03 Jul 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Protested for two hours after locking the gate of the water tank.
फोटो
विज्ञापन

हरहुआ। विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत मुर्दहा में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी स्कीम गेट पर ताला जड़कर दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया। दो महीने से पानी टंकी से क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित है। प्रधान रविंद्र यादव और ग्रामीणों ने पानी की अनियमित आपूर्ति पर विरोध जताया। गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि लीकेज के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। इसके अतिरिक्त, कम से कम 50 घरों के कनेक्शन में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों में असंतोष व आक्रोश है। प्रधान ने जेई नवीन त्रिपाठी से वार्ता पर एक-दो दिन में सभी कमियां ठीक कराने के आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान रविंद्र यादव, भिक्खम, शीतू , बदामा देवी, सुनीता प्रजापति, तुला प्रजापति, शीला देवी, सुनीता राजभर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article