फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   properties will attach former BSP MP umakant yadav close including son after mukhtar ansari in jaunpur up

पूर्व सांसद उमाकांत के बेटे समेत 11 की संपत्ति होगी कुर्क, अपराध से संपत्ति बनाने का आरोप

Wed, 15 Jul 2020 11:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jul 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
properties will attach former BSP MP umakant yadav close including son after mukhtar ansari in jaunpur up
उमाकांत यादव के पुत्र दिनेशकांत यादव। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेशकांत यादव समेत 11 की संपत्ति कुर्क होगी। जिलाधिकारी ने बुधवार को इनकी संपत्ति का प्रशासक संबंधित क्षेत्रों के तहसीलदारों को नियुक्त किया है। सभी पर अपराध के जरिए संपत्ति इक्ट्ठा करने का आरोप है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना के सरांवा गांव निवासी उमाकांत यादव के पुत्र दिनेशकांत यादव पर बदलापुर थाने में जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र रचने, आबकारी अधिनियम में केस दर्ज है। दिनेश शाहगंज कस्बे में रहता है। पुलिस का मानना है कि वह गिरोहबंद अपराधी है। उसके गैंग का लीडर बक्शा के बेलहटा निवासी प्रतीक सिंह है। इन्होंने अवैध शराब के कारोबार से काफी धन कमाया है। 

विज्ञापन

डीएम ने दिनेश के शाहगंज के दो बैंक खातों में जमा 11 हजार रुपये, प्रतीक सिंह के पांच खातों में जमा 4 लाख 39 सौ रुपये, पंकज सिंह की 0.32 हेक्टेयर भूमि, बैंक खातों में जमा 5.59 लाख रुपये और बाइक, मनीष कुमार यादव की स्कार्पियो, धनंजय यादव की स्कार्पियो, अंकित उपाध्याय की स्कार्पियो कुर्क करने का आदेश दिया है।  

अन्य गिरोहों से जुड़े शहर के उमरपुर के सुरेश सोनकर, खुटहन के शेख अशरफपुर निवासी नियाज, पोटरिया निवासी नौशाद, व उसके भाई के वाहन जब्त होंगे। बनकट चेतरिया निवासी सूरज के बैंक खाते, नेवढ़िया के तरती निवासी रीता जायसवाल के वाहन कुर्क होंगे। आपत्ति दाखिल करने के लिए आरोपियों को तीन माह की मोहलत दी गई है। इस अवधि में जवाब दाखिल नहीं होने पर संपत्ति जब्त कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed