फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Promise of marriage religious identity hidden in Ballia police arrested

बलिया में धार्मिक पहचान छिपा किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाया, आरोपी गिरफ्तार 

Sat, 21 Nov 2020 12:13 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 21 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Promise of marriage religious identity hidden in Ballia police arrested
सांकेतिक तस्वीर

बलिया के सुखपुरा क्षेत्र में धार्मिक पहचान छिपाकर पड़ोस में रहने वाली किशोरी को भगाने के आरोपी इमरान को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के परिजनों ने लड़की को पहले ही बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सुखपुरा थाने में दी तहरीर में किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के एक मकान में काम करने के लिए इमरान पुत्र हिजामुद्दीन हाल मुकाम रसड़ा रहने के लिए आया। वह यहां रंगाई पुताई करता था। इसी बीच उसने मेरी बेटी का मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया और उससे बातें करने लगा।

विज्ञापन

इस दौरान उसने अपनी धार्मिक पहचान छिपा रखी थी। बेटी उसके झांसे में आ गई तो 18 नवंबर की शाम वह शादी का वादा कर उसे भगा ले गया। लड़की के घर से जाते ही हमें इसकी जानकारी हो गई।

दोस्तों और गांव के लोगों के साथ उनकी तलाश करते हम बलिया शहर पहुंचे तो वहां कुंवर सिंह चौराहे पर युवक लड़की के साथ खड़ा दिख गया। हम लोग उस तक पहुंचे, उससे पहले ही उसने हमें देख लिया और लड़की को छोड़कर फरार हो गया। तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और शुक्रवार को बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर करनई के समीप आरोपी युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया।

लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। लड़का अल्पसंख्यक वर्ग का है यह सबको पता था, लड़की को भी पता था। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने पर अन्य धाराएं जोड़ी जाएंगी।
- वीरेंद्र कुमार यादव, थाना प्रभारी, सुखपुरा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed