फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   professor Hare Ram Tripathi appointed as Vice Chancellor of Sampurnanand Sanskrit University will have a tenure of three years

प्रो. हरे राम त्रिपाठी बने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, तीन साल का होगा कार्यकाल

Wed, 09 Jun 2021 02:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 09 Jun 2021 02:23 PM IST
सार

संस्कृत विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल का तीन वर्षों का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो गया। अध्यापकों का मानना था कि प्रो. शुक्ल का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ सकता है।

विज्ञापन
professor Hare Ram Tripathi appointed as  Vice Chancellor of Sampurnanand Sanskrit University will have a tenure of three years
प्रो हरे राम त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रोफेसर हरे राम त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया। प्रो. त्रिपाठी श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान (नई दिल्ली)  में सर्वदर्शन विभाग में प्रोफेसर हैं। कुलाधिपति के पत्र के मुताबिक, प्रो त्रिपाठी का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक होगा। गौरतलब है कि संस्कृत विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल का तीन वर्षों का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो गया।  

विज्ञापन


अध्यापकों का मानना था कि प्रो. शुक्ल का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ सकता है। प्रो. शुक्ल की जगह  लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का कार्यवाहक कुलपति बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed