बलिया: महिला पीसीएम अफसर ने छोड़ा था सुसाइड नोट, अब प्रियंका गांधी ने उठाए कई सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मनियर नगर पंचायत की ईओ(अधिशासी अधिकारी, पीसीएस) मणि मंजरी राय की मौत से हड़कंप मच गया है। मणि मंजरी राय ने सोमवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इस दौरान उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था।
वहीं इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि बलिया में तैनात गाजीपुर निवासी युवा अधिकारी मणि मंजरी के बारे में दुखद समाचार मिला। खबरों के अनुसार उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। मणि मंजरी के परिवार को न्याय मिले इसके लिए, सभी तथ्यों का सामने आना और निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है।
बलिया जिले में मनियर नगर पंचायत की ईओ(अधिशासी अधिकारी) मणि मंजरी राय ने सोमवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। आत्महत्या की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अधिशासी अधिकारी गाजीपुर जिले के थाना भांवर कोल की रहने वाली थीं। उन्होंने दो साल पहले मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था।
बरामद हुए सुसाइड नोट में लिखा है कि 'वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आईं। लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है, इससे वह काफी दुखी हैं। लिहाजा उनके पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है।'
पिता ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
पीसीएस अफसर मणि मंजरी राय की मौत के मामले में उनके पिता जय ठाकुर राय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बेटी की हत्या कर कमरे में शव लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह आत्महत्या कर ही नहीं सकती। लगातार उसकी परिवार वालों से बात हो रही थी। किसी तरह के तनाव में नहीं थी। बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था।
उन्होंने कुछ अधिकारियों, ठेकेदारों की ओर इशारा किया। पिता का कहना है कि लगातार इस बारे में वह कहती थी। रविवार को उससे बात हुई तो उसने बताया कि शनिवार को उसका ड्राइवर हटा दिया गया था। वह खुद गाड़ी लेकर आने जाने लगी थी। फर्जी पेमेंट को लेकर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।