{"_id":"5efc86cf38f97a4601573a55","slug":"priyanka-gandhi-targets-on-pm-modi-and-cm-yogi-adityanath-aatm-nirbhar-through-weavers-for-unemployment-in-varanasi-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री और सीएम योगी पर निशाना, बोलीं- गहने और घर गिरवी रखकर गुजारा कर रहे बनारस के बुनकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री और सीएम योगी पर निशाना, बोलीं- गहने और घर गिरवी रखकर गुजारा कर रहे बनारस के बुनकर
Wed, 01 Jul 2020 06:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 01 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी और सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को वाराणसी के बुनकरों के जरिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। वाराणसी में बुनकरों की तंगहाली को लेकर उन्होंने आर्थिक पैकेज की मांग की है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि यूपी सीएम ने पीएम साहब को बुलाकर एक आयोजन कर बताया कि छोटे और मझोले उद्योगों में लाखों रोजगार मिल रहे हैं, लेकिन हकीकत देखिए। पीएम के संसदीय क्षेत्र के बुनकर जो वाराणसी की शान हैं, आज गहने और घर गिरवी रखकर गुजारा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा लॉकडाउन के दौरान उनका पूरा काम ठप हो गया। छोटे व्यवसायियों और कारीगरों की हालत बहुत खराब है। हवाई प्रचार नहीं, आर्थिक मदद का ठोस पैकेज ही इन्हें इस तंगहाली से निकाल सकता है।
Trending Videos
बता दें 26 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान' शुरू किया था। तब यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोरोनो वायरस महामारी के कारण अपनी नौकरी गंवाने वाले 1.25 करोड़ से अधिक प्रवासी कामगारों को इस अभियान के जरिए रोजगार दिया गया है।