{"_id":"614e2bec8ebc3efac37c0914","slug":"priyanka-gandhi-s-rally-will-be-held-on-9th-in-jagatpur-pg-college-grounds-varanasi-news-vns613539955","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतपुर पीजी कॉलेज के मैदान में 9 को होगी प्रियंका गांधी की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगतपुर पीजी कॉलेज के मैदान में 9 को होगी प्रियंका गांधी की रैली
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली अब दो अक्तूबर की बजाय नौ अक्तूबर को होगी। रोहनिया के जगतपुर पीजी कॉलेज में आयोजित जनसभा के जरिए प्रियंका चुनावी शंखनाद करेंगी। इसके लिए कई बड़े नेताओं ने भी बनारस में अपना डेरा डाल रखा है। वहीं कांग्रेस वाराणसी से ही पूरे प्रदेश के लिए प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत करेगी।
शुक्रवार को उक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने पार्टी कार्यालय में बताया कि कांग्रेस की सभी इकाइयों की इस रैली के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं। अभी तक हमने 8134 न्याय पंचायतों में और 58 हजार ग्राम सभाओं में अपना संगठन बनाया है और उसमें लोगों को जिम्मेदारियां दी हैं। पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि रैली की तारीख में पितृपक्ष के कारण बदलाव किया गया है। पहले यह रैली दो अक्तूबर को होने वाली थी, लेकिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान नेताओं ने पितृपक्ष होने की बात रखी। सभी की सहमति पर शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद रैली की तारीख को नवरात्र की तृतीया के दिन रखा गया है। इस दौरान राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रितु पांडेय, मनोज द्विवेदी, हसन मेंहदी कब्बन मौजूद रहे।
पार्टी से इस्तीफे के साथ खत्म हो जाता है जनाधार
वाराणसी। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी ने ललितेश पति त्रिपाठी के इस्तीफे पर कहा कि पार्टी से इस्तीफे के साथ ही व्यक्ति का जनाधार भी खत्म हो जाता है। किसका कितना जनाधार है यह पार्टी में रहते हुए पता चलता है। लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ते हैं किसी इंसान से नहीं। पार्टी हमेशा बड़ी होती है कोई व्यक्ति नहीं।