फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Priyanka Gandhi knows situation of varanasi in between lockdown

लॉकडाउन में प्रियंका गांधी ने जाना बनारस का हाल, कार्यकर्ताओं को जनसेवा करने का दिया निर्देश

Tue, 21 Apr 2020 01:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Apr 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi knows situation of varanasi in between lockdown
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हाल में झेल चुकी कांग्रेस अपनी जमीन मजबूत करने के जनता के संवाद का कोई मौका नहीं चूकना चाह रही है। लॉकडाउन में भी पूर्वांचल प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने कार्यकर्ताओं से लगातार फीडबैक ले रही हैं।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी समय-समय पर पूर्वांचल का हाल जानती रहती हैं। इसके साथ ही वह घूमने भी आती रहती हैं। फिलहाल कोरोना वायरस देश में तेजी से बढ़ रहा है। जिसके लिए देश में लॉकडाउन लगाया है। इस महामारी को रोकने के लिए सरकार के साथ हर कोई प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा से फोन पर बातचीत के दौरान काशी की वर्तमान स्थिति का हलचाल जाना था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जनसेवा में भागीदारी के साथ ही उन्होंने शहर की व्यवस्था की भी पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश मिश्र ने प्रियंका गांधी वाड्रा से कहा कि लॉकडाउन में गरीब जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंच जा रही है लेकिन मध्यम वर्ग तकलीफ में है। इसमें ऐसे लोग हैं, जिनकी छोटी दुकानें हैं, छोटा व्यवसाय है, वकील और पत्रकार भी इसमें शामिल हैं।

उनके समक्ष विकट समस्या है कि वे गरीबों की तरह राहत सामग्री भी नहीं ले सकते तो वहीं आय का जरिया ठप होने से घर का परिवार दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहा है। कांग्रेस महासचिव ने ऐसे मध्यम वर्ग के लिए सरकार तक बात पहुंचाने का भरोसा दिया।

पूर्व सांसद ने कांग्रेस महासचिव को बताया कि बनारस में 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें आठ तो स्वस्थ हो गए हैं, जबकि छह अभी भी भर्ती हैं। गंगापुर निवासी कपड़ा व्यापारी की मौत के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि शहर से गांव तक छह हॉटस्पाट बनाए गए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता तो जनसेवा कर रहे हैं। प्रियंका ने निर्देश दिया कि सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कार्यकर्ता जनसेवा में पीछे ना रहें। कोरोना के खिलाफ जंग में हम सभी को एक साथ खड़ा होना होगा तभी हमारी विजय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed