{"_id":"6af5a9becab144f94a0bf938","slug":"priti-patel-from-varanasi-won-bronze-medal-at-world-kurash-championship-in-kazakhstan-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी की बेटी का कमाल: मिट्टी के अखाड़े से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं प्रीति पटेल, कुराश में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की बेटी का कमाल: मिट्टी के अखाड़े से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं प्रीति पटेल, कुराश में जीता कांस्य पदक
Thu, 12 Nov 2026 05:27 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:27 PM IST
सार
वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप में वाराणसी की प्रीति पटेल ने कांस्य पदक जीता। प्रीति का मिट्टी के अखाड़े से शुरू हुआ सफर अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गया है। इससे परिजनों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
प्रीति पटेल का स्वागत करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कजाकिस्तान में पांच दिवसीय वर्ल्ड कुराश चैंपियनशिप में वाराणसी के मथुरापुर भरथरा निवासी प्रीति पटेल ने कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और गांव का नाम रोशन किया है। मिट्टी के अखाड़े से शुरू हुआ उनका सफर अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
प्रीति आराजीलाइन विकासखंड के सजोई अखाड़े में अभ्यास करती हैं। बुधवार को प्रीति के गांव लौटने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। दोपहर 2 बजे ग्रामीणों ने बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
स्वागत जुलूस चांदपुर, लोहता, कोरौता और अकेलवा होते हुए सजोई अखाड़े पर पहुंचा। गांव की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रीति का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
कोच अजीत पाल ने कहा कि प्रीति भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कुराश में पदक हासिल कर सजोई, बनारस, उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से क्षेत्र की अन्य बेटियों को भी खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
इस मौके पर राजेश पटेल, निरंजन राजभर, योगेश सिंह, अरविंद पटेल, वीरेंद्र पटेल,राजू रहे। प्रीति के पिता संतोष पटेल की मृत्यु एक साल पहले हो गई थी। माता सरिता पटेल गांव के पास मथुरापुर भरथरा के पास सब्जी की दुकान लगाती हैं। प्रीति तीन बहन एक भाई हैं।