फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prisoner absconding from Sonbhadra district hospital During blood test he ran away

सोनभद्र जिला अस्पताल से बंदी फरार: ब्लड जांच कराने के दौरान चकमा देकर भागा, पुलिस महकमे में हड़कंप

Tue, 23 Aug 2022 04:30 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 23 Aug 2022 04:30 PM IST
सार

सोनभद्र के जिला अस्पताल से एक बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।कड़ी सुरक्षा के बीच हत्यारोपी लल्लू कुंवर समेत तीन बंदियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहड़ी ले जाया गया। डॉक्टर ने बंदी लल्लू को जांच कराने के लिए पैथोलॉजी भेजा। जेल कर्मियों की मानें तो जांच के दौरान बंदी लल्लू फरार हो गया।

विज्ञापन
Prisoner absconding from Sonbhadra district hospital During blood test he ran away
जिला अस्पताल से फरार बंदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी से मंगलवार को उपचार के दौरान जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध हत्यारोपी एक बंदी फरार हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस और जेल कर्मी फरार बंदी की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है। जेल अधीक्षक सौरव श्रीवास्तव का कहना है कि फरार बंदी की तलाश की जा रही है

विज्ञापन
जेल कर्मियों की मानें तो जिला कारागार गुरमा में चोपन थाना क्षेत्र का रहने वाला हत्यारोपी लल्लू कुंवर बंद है। सोमवार को बंदी की तबीयत खराब हो गई। जिला जेल के अस्पताल में बंदी का उपचार कराया गया। डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए बंदी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन



कड़ी सुरक्षा के बीच हत्यारोपी लल्लू कुंवर समेत तीन बंदियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहड़ी ले जाया गया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे डॉक्टर ने बंदी लल्लू को जांच कराने के लिए पैथोलॉजी भेजा। जेल कर्मियों की मानें तो जांच के दौरान बंदी लल्लू फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेल कर्मियों ने अपने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी साथ ही सदर कोतवाली पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस और जेल कर्मी घंटों फरार बंदी की तलाश करते रहे लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। इस संबंध में जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि फरार बंदी की तलाश की जा रही है। बंदी क्षय रोग से ग्रसित है। बंदी किन परिस्थितियों में भागा इसकी भी जांच कराई जाएगी। जांच में जिस कर्मी की लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed