फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   price

एक बार फिर रुलाने को तैयार टमाटर और प्याज

Sat, 24 Aug 2019 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
price
वाराणसी। विभिन्न राज्यों में हो रही भारी बारिश और बाढ़ का असर सब्जियों की आवक पर पड़ा है। यहीं कारण है कि जहां प्याज और टमाटर के दाम में दो गुना तक तेजी दर्ज की गई है, वहीं आलू के दाम में भी डेढ़ से दो रुपये का उछाल आया है। हरी सब्जियों के दाम पर भी महंगाई का रंग चढ़ गया है। इसकी वजह से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में बाढ़ के चलते प्याज और टमाटर की आवक में कमी आई है। वहीं फसल सड़ने की वजह से भी दाम बढ़े हैं। फुटकर बाजार में प्याज 40 रुपये किलो तक पहुंच गया है तो वहीं टमाटर 35 रुपये किलो के पार पहुंच गया है। प्याज के दाम में 15 से 20 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। आढ़तियों की माने तो आसपास के जिलों में भी खेतों में पानी भर जाने और आवागमन में समस्या के चलते फसल खराब हो गई है जिसकी वजह से महंगाई बढ़ी है। मंडी में सात रुपये किलो बिक रहा आलू साढ़े आठ से नौ रुपये में मिल रहा है। जन्माष्टमी पर बढ़ी मांग के चलते खीरा 80 रुपये किलो के हिसाब से बिका। दो दिन पहले इसकी कीमत 40 से 50 रुपये किलो के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed