फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations are underway to make nagar nigam varanasi first five eight and now four zones

Varanasi News: नगर निगम में पहले पांच फिर आठ अब चार जोन करने की तैयारी, नगर विकास विभाग ने जारी किया पत्र

Fri, 24 Oct 2025 01:29 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Oct 2025 01:29 AM IST
सार

वाराणसी में परिसीमन के बाद नगर निगम में अब 100 वार्ड हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में नगर निगम की श्रेणी बनाई गई है। इसी के आधार पर अब वाराणसी निगम चार जोन का होगा। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने पत्र जारी किया है।

विज्ञापन
Preparations are underway to make nagar nigam varanasi first five eight and now four zones
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Nagar Nigam Varanasi: नगर निगम में पहले पांच फिर आठ अब चार जोन करने की तैयारी चल रही है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार वाराणसी नगर निगम को चार जोन में बांटा जाएगा। प्रदेश के नगर निगमों की तीन श्रेणी बनाई गई है। 

विज्ञापन


इनमें 20 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 6 नगर निगम, 10 से 20 लाख के बीच की जनसंख्या वाले 6 नगर निगम और 10 लाख से कम की जनसंख्या वाले 4 नगर निगम को रखा गया है। बढ़ती जनसंख्या के सापेक्ष गुणवत्तापूर्ण जनसुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जनसंख्या के आधार पर तीन श्रेणियों में पुनरक्षण एवं पुनर्गठन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


एक नगर निगम में कम से कम तीन जोन और प्रत्येक पांच लाख की आबादी पर एक जोन का निर्धारण किया जा रहा है। वाराणसी को श्रेणी वन में रखा गया है। इसमें लखनऊ, कानपुर नगर, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

नगर निगम का बढ़ा है दायरा

पहले नगर निगम में 90 वार्ड थे। उस समय पांच जोन दशाश्वमेध, भेलूपुर, कोतवाली, आदमपुर, वरुणा पार जोन थे। वार्डों का जब परिसीमन हुआ तो 84 गांवों को मिलाकर नगर निगम का दायरा बढ़ाकर 100 वार्ड किया गया। इसमें रामनगर पालिका, सूजाबाद व डोमरी नगर पंचायत को शामिल किया गया था। इस समय नगर निगम में पुराने पांच जोन के अलावा तीन नए जोन को मिलाकर आठ जोन बनाया गया है। सारनाथ, मांडवी और रामनगर नए जोन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed