फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation for Mahakumbh in Kashi, sewer water, swamp at such ghats

Varanasi News: काशी में महाकुंभ की तैयारी ऐसी घाटों पर सीवर का पानी, दलदल

Tue, 14 Jan 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Preparation for Mahakumbh in Kashi, sewer water, swamp at such ghats
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। महाकुंभ को लेकर काशी के घाटों पर मंगलवार से स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। वहीं, घाटों पर अभी तैयारियां अधूरी हैं। तुलसी घाट पर मिट्टी अभी दलदली है। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं को स्नान में दिक्कतें आएंगी। मणिकर्णिका घाट पर सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। मणिकर्णिका घाट पर स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं, लेकिन यहां व्यवस्था का आलम यह है कि रविवार को पूरे दिन सीवर ओवर फ्लो होकर सीढि़यों पर बहता रहा। यहां से निकलने वाले पर्यटकों के लिए भी दिनभर समस्या रही। यह हाल यहां लंबे समय से बना हुआ है।
गंदगी का यही हाल अहिल्याबाई घाट पर रहा। दशाश्वामेध घाट पर महिलाओं के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम के दरवाजे टूट गए हैं। यहां दरवाजा ठीक कराने की बजाए पर्दा लगा दिया गया है। निषादराज घाट पर भी सीवर का पानी बहता रहता है। वहीं शिवाला घाट पर से कूड़े का उठान नियमित नहीं होता है। यहां बने मंदिर के पास रविवार की दोपहर तक कूड़े का ढेर लगा रहा। बूंदी परकोटा घाट पर सीवर का मलबा पड़ा है, उसे नहीं उठवाया गया।
विज्ञापन

तुलसी घाट, ललिता घाट पर गहराई सबसे अधिक, रहें सावधान : सबसे अधिक डूबने की घटनाएं तुलसी घाट पर होती है। कारण गहराई है। इसी तरह ललिता घाट पर गहराई अधिक होने के कारण डूबने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। यहां स्नान करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं स्नान करने के लिहाज से पंचगंगा घाट, गाय घाट, दशाश्वमेध घाट, शिवाला घाट को अधिक बेहतर माना जाता है। कारण, पानी के अंदर फर्श अधिक दूर तक है। कुछ प्रमुख घाटों पर जल पुलिस की ओर से जेटी लगवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed