{"_id":"5ec42b4d8ebc3e90625214eb","slug":"pregnent-death-varanasi-news-vns525751327","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ। बड़ागांव थाना के कुसमरा गांव की विवाहिता की प्रसव के बाद मंगलवार को मौत हो गयी। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक को घेर कर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे बड़ागांव थानाध्यक्ष ने परिजनों को समझा-बुझाकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
कुसमरा गांव की अकबरी (24) के प्रसव के लिए परिजनों ने उसे धौकलगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय में सोमवार को भर्ती कराया था। मंगलवार की सुबह विवाहिता ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने उसे बड़ागांव स्थित अपने दूसरे क्लिनिक में बुलाकर उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर उसे दूसरे नर्सिंगहोम के लिए रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। इससे आक्त्रसेशित परिजन एवं ग्रामीण विवाहिता के शव को लेकर बड़ागांव स्थित हॉस्पिटल पर आए और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करने लगे। बड़ागांव थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को शांत करा दिया गया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बेटे ने लगाई गुहार, पिता ने आत्महत्या नहीं की हत्या हुई
सेवापुरी। कपसेठी थाना के लोहराडीह निवासी शिवकुमार उपाध्याय (58) ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या की गई है। शिवकुमार के बेटे नवीन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पिता की मौत की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। नवीन के अनुसार बीती नौ मई को उसके पिता के पास किसी का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि कुछ देर में आ रहे हैं। इसके कुछ देर बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। 11 मई की सुबह उनका शव गांव के समीप पेड़ से लटकता मिला था। नवीन के अनुसार पुलिस निष्पक्ष तरीके से जांच करे तो सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।