फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pregnant women, children at higher risk of dengue

गर्भवती महिलाओं, बच्चों को डेंगू का अधिक खतरा

Tue, 23 Nov 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women, children at higher risk of dengue
जिले में जिस तरह डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, उसको लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें विशेषकर गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। दीनदयाल अस्पताल परिसर में एमएसीएच विंग में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि गर्भावस्था में महिलाओं के लिए अंतिम तीन माह बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कमजोर होती है। डेंगू का संक्रमण गर्भवती के लिए काफी घातक हो सकता है। डेंगू होने पर गर्भवती में रक्तस्राव का खतरा रहता है और यह स्थिति उसे गर्भपात तक ले जा सकती है। जन्म के बाद बच्चे में भी डेंगू का वायरस ट्रांसमिट हो सकता है। इसलिए गर्भवती को डेंगू से अलर्ट रहना चाहिए। ऐसे में घर के अंदर और बाहर पानी जमा न होने, नियमित साफ-सफाई करने, बिना मच्छरदानी के न सोने आदि का पालन करना चाहिए। यदि किसी गर्भवती महिला को डेंगू हो जाता है तो बिना देरी के तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए और डॉक्टर के सलाह के बिना कोई भी दवा नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed