{"_id":"6226302a314bf623cc0cfa96","slug":"pregnant-woman-forgot-the-labor-pain-voted-then-gave-birth-to-the-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती के जज्बे को लोगों ने सराहा: प्रसव पीड़ा भूल किया मतदान, फिर अस्पताल में बेटे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती के जज्बे को लोगों ने सराहा: प्रसव पीड़ा भूल किया मतदान, फिर अस्पताल में बेटे को दिया जन्म
Mon, 07 Mar 2022 09:47 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 07 Mar 2022 09:47 PM IST
सार
अस्पताल जाने से पहले रूबी ने मतदान की इच्छा जाहिर की। परिजनों ने समझाया पर वह जिद करने लगी। लिहाजा आदमपुर जोन के पंचायती कुआं स्थित कोनिया प्राथमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ पर रूबी ने वोट डाला।
विज्ञापन
प्रसव पीड़ा भूल रूबी ने किया मतदान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी की आदमपुर रेलवे कॉलोनी निवासी रूबी के जज्बे की हर कोई सराहना कर रहा है। रूबी प्रसव पीड़ा से परेशान थी। जब दर्द बढ़ता गया तो परिजनों ने अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। किसी तरह दोपहर में जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा के लिए लेकर निकले।
विज्ञापन
रूबी की ललक कहें या फिर मताधिकार की जिम्मेदारी, अस्पताल जाते समय रास्ते में मतदान की इच्छा जताई। जिसके बाद परिजनों ने मतदान करवाया फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। शहर दक्षिणी विधानसभा में भदऊचुंगी रेलवे कॉलोनी में रहने वाले दिलशाद की पत्नी रूबी की डिलीवरी होनी थी।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे परिजन उसे लेकर निकले। रूबी ने पहले मतदान की इच्छा जाहिर की। परिजनों ने समझाया पर वह जिद करने लगी। लिहाजा आदमपुर जोन के पंचायती कुआं स्थित कोनिया प्राथमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ पर रूबी ने वोट डाला। दिलशाद अहमद ने बताया कि बच्चा पैदा होने से बहुत खुश हैं। साथ ही पत्नी के अस्पताल जाने से पहले मतदान के फैसले से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन