फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayers were offered forgiveness died during Hajj yatra Fatiha for pilgrims regret expressed in varanasi

Hajj: हज के दौरान मरने वालों की मगफिरत को हुई दुआख्वानी, हाजियों के लिए पढ़ी गई फातिहा; जताया अफसोस

Thu, 20 Jun 2024 08:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 08:12 PM IST
सार

Varanasi News: हाजी फरमान हैदर ने बताया कि वाराणसी शहर के विभिन्न दरगाहों और मजारों पर हाजियों के लिए दुआख्वानी और फातिहाख्वानी की गई। 21 जून को भी शहर की कई मस्जिदो में मृत हाजियों के लिए दुआख्वानी होगी।

विज्ञापन
Prayers were offered forgiveness died during Hajj yatra Fatiha for pilgrims regret expressed in varanasi
दरगाहे फातमान में मृत हाजियों के लिए दुअख्वानी करते सभी धर्मों के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मक्का में हज के दौरान मरने वाले हाजियों की मगफिरत के लिए गुरुवार को दुआख्वानी हुई। दरगाह ए फातमान में आयोजित मजलिस और दुआख्वानी में सभी धर्म के लोगों ने मृत हाजियों की आत्मा की शांति के लिए हाथ बुलंद किए। 

विज्ञापन


हज के समाप्त होते-होते तकरीबन छह सौ के आसपास हज जायरीन की मौत हो गई। इसमें सबसे अधिक मिस्त्र व इंडोनेशिया के हाजी थे और भारत के 68 हाजी भी शामिल थे।

गुरुवार को जुमेरात पर दरगाह ए फातमान में मजलिस को खिताब करते हुए हाजी फरमान हैदर ने कहा कि हज के दौरान इस साल बेहतर इंतजाम नहीं थे। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को सहूलियत नहीं मिली। इस तरह की घटना से सीख लेनी चाहिए ताकि आने वाले सालों में इस तरह की घटना ना हो।
विज्ञापन


फातमान में आयोजित मजलिस और दुआख्वानी में सभी धर्म के लोगों ने मृत हाजियों की मगफिरत (आत्मा की शांति) के लिए हाथ बुलंद किए। इस अवसर पर मजलिस में तफसीर जौनपुरी व समर बनारसी ने कलाम पेश किए। नौहाख्वानी में शब्बीर हुसैन, जामिन हाशमी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed