फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayer is better than Umrah, help the poor, earn a fortune

उमरे से बड़ी इबादत है गरीबों की मदद, सवाब कमाएं

Wed, 06 May 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prayer is better than Umrah, help the poor, earn a fortune
वाराणसी। रमजान में हर नेकी का सवाब सत्तर गुना है। दूसरा अशरा मगफिरत का शुरू हो चुका है। ऐसे में रोजेदारों के पास नेकी के जरिये हैं जिससे वो अल्लाह की रहमत और मगफिरत हासिल कर सकता है। अब जबकि कोरोना की वबा की वजह से इस साल उमरा, हज, जियारत सब पर पाबंदी है तो इन पर खर्च होने वाली रकम गरीबों की मदद का अहम जरिया बन सकती है और देने वाले अल्लाह की एक अजीम सवाब के हकदार बन सकते हैं।
विज्ञापन

अमूमन हर साल रमजान में उमरा करने के लिए देश भर से करीब एक से सवा लाख लोग जाते हैं। रमजान के एक दो दिन पहले मक्का पहुंचते हैं और ईद मनाकर वहां से लौटते हैं।
विज्ञापन

सैयद फरमान हैदर कहते हैं कि उमरे के लिए एक व्यक्ति पर करीब एक लाख पांच हजार से लेकर सवा लाख तक खर्च होता है। ऐसे में इस बार जिन्होंने उमरे पर जाने की नियत की थी और लॉक डाउन की वजह से नहीं जा पाए हैं वेे इस रकम से अगर रमजान में गरीबों की मदद करें तो हजारों हजार गरीबों का न सिर्फ रोजा बल्कि ईद भी अच्छी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबू हुसैन ट्रेवल्स के मौलाना कैफी बताते हैं कि हर साल बनारस व पूर्वांचल के जिलों से 500 से 600 जायरीन रमजान में उमरा करने जाते हैं। ऐसे में अगर उमरे की रकम से कोरोना की वबा से भुखमरी और मुसीबत झेल रहे लोगों की मदद हो जाए तो वो इंसान अल्लाह के और नजदीक हो जाएगा। वैसे रमजान में हर एक नेकी का सवाब कई गुना है।

मौलाना जमीर कहते हैं कि ये जरूरी नहीं कि इबादत उस पाक सरजमीं पर जाकर की जाए तभी कुबूल होगी। ऐसे में जरूरी है कि पेश इमाम, सरदार व नुमाइंदों के जरिये ऐसे लोगों की भी मदद की जाए तो खुद्दार हैं, किसी के आगे हाथ नहीं फैलाते। इससे अल्लाह की इबादत भी हो जाएगी और यकीनन बहुत सारे लोगों की रमजान में ही ईद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed