{"_id":"619a711b5fef4c3b0a1c87d7","slug":"prayagraj-magh-mela-2022-date-decide-in-kashi-varanasi-11-day-festival-by-sanskar-bharti-start-from-27-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज माघ मेला पर काशी में मुहर: 27 जनवरी से संस्कार भारती की ओर से 11 दिवसीय महोत्सव, इस बार खास तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज माघ मेला पर काशी में मुहर: 27 जनवरी से संस्कार भारती की ओर से 11 दिवसीय महोत्सव, इस बार खास तैयारी
Sun, 21 Nov 2021 09:47 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:47 PM IST
सार
वाराणसी के रोहनिया में हुई बैठक के दौरान तय हुआ कि प्रयागराज माघ मेला महोत्सव 27 जनवरी से 6 फरवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन
माघ मेला
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले में संस्कार भारती की ओर से 11 दिवसीय महोत्सव आयोजित होगा। आयोजन के लिए संस्कार भारती की काशी प्रांत इकाई की बैठक में स्वरूप तय हो गया। वाराणसी के रोहनिया में हुई बैठक के दौरान तय हुआ कि माघ मेला महोत्सव 27 जनवरी से 6 फरवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन को मूर्त रूप देने के लिए 16 से 26 दिसंबर तक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक की जाएगी। इस दौरान हर क्षेत्र के गुमनाम क्रांतिकारियों के जीवन परिचय के साथ उनके चित्र निर्माण की योजना पर भी सहमति बन गई है। सभी इकाइयां अपनी-अपनी प्रदर्शनी लेकर अलग-अलग शहरों में भी जाएंगी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यशालाओं में नाट्य विधा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में गणेश प्रसाद अवस्थी, सुचरिता दास गुप्ता, सुजीत कुमार, डॉ. सुनील कुमार सिंह कुशवाहा, राजकुमार शाह, कृष्ण मोहन गोस्वामी, दिनेश श्रीवास्तव, सुनील द्विवेदी, सुधीर पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव, सुजीत कुमार एवं दीपक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी में अब रात दो बजे तक ट्रैफिक संभालेंगे पुलिसकर्मी, वैवाहिक लग्न तक तीन शिफ्ट में करनी होगी ड्यूटी