फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pradhanmantri karyalaya

पत्नी की मौत के बाद से छोड़ दिया अन्न, जी रहे फलाहार के सहारे

Fri, 24 Jan 2020 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
pradhanmantri karyalaya
रवींद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री संसदीय कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर कीटनाशक खाने वाले किसान अनुराग सिंह की पत्नी रेखा रानी की एक साल पहले संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। नाना शोभनाथ सिंह ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से वह अन्न छोड़ दिया था और रात में सिर्फ आलू आदि का फलाहार कर जी रहा है। अनुराग के कीटनाशक खाने की सूचना मिलते ही नाना, नानी बृजबाशा देवी और मां प्रभा देवी में कोहराम मच गया। बीएचयू अस्पताल में पहुंची अनुराग की नानी ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से वह गुमसुम रहने लगा है। अनुराग किसी से कोई खास मतलब नहीं रखता और उसके व्यवहार में भी परिवर्तन आ गया है।
विज्ञापन

दो बेटों के पिता और दो भाइयों में छोटे स्नातक उत्तीर्ण अनुराग सिंह आठ महीने की उम्र से अपने नाना के घर बखरिया में रहते हैं। अनुराग के पास मिले प्रार्थना पत्र के अनुसार उनकी पत्नी रेखारानी को साजिश रचकर मार डाला गया। पत्नी की मौत की जांच कराने की शिकायत की गई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसी तरह से ट्रैक्टर के प्रकरण की भी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। इससे वह खासे दुखी और निराश हो गए। उधर, अनुराग के जहर खाने के बाद बेटे छोटेश्वर की सूचना पर कक्षा आठ में पढ़ने वाला बड़ा बेटा गोलेश्वर अपनी नानी और दादी को लेकर बीएचयू अस्पताल पहुंचा। अनुराग की मां और नानी का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों बेटे भी खासे घबराए हुए थे। मौजूद लोग दोनों बच्चों को समझा रहे थे कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed