फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pradesh will S. K. of one lakh student special : Nityananda

प्रदेश के एक लाख आईटीआई छात्र बनेंगे हुनरमंद: नित्यानंद

Sat, 19 Dec 2015 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 19 Dec 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Pradesh will S. K. of one lakh student special : Nityananda

राज्य शिशिक्षुता परिषद के अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने कहा कि आईटीआई कर रहे छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए हुनरमंद बनाया जाएगा। नए साल में प्रदेश के ऐसे एक लाख विद्यार्थियों को रोजगार के लिए अप्रेंटिस कराया जाएगा। ताकि पढ़ाई के बाद उन्हें रोजगार के लिए भटकना न पड़े।

विज्ञापन

वे शुक्रवार को सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में आईटीआई संस्थानों का निरीक्षण करने के बाद चौकाघाट आईटीआई का निरीक्षण कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस साल अब तक 30 हजार विद्यार्थियों को कौशल विकास केलिए अप्रेंटिस कराया गया है। इसमें निजी और सरकारी संस्थाओं को लगाया गया है।
 उन्होंने कहा कि निजी संस्थानों को अप्रेंटिस के लिए धन की व्यवस्था है लेकिन उसे देने केलिए प्रक्रिया जटिल होने के कारण अधिक से अधिक छात्रों को अप्रेंटिस देने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। साथ ही बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए 2500 अनुदेशकों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही इन्हें संस्थानों में तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं 570 अनुदेशकों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि चौकाघाट आईटीआई, महिला आईटीआई और करौंदी आईटीआई में पुराने और अनुपयोगी हो चुके उपकरणों को बदला जा रहा है।
 प्रदेश सरकार के अलावा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत विश्व बैंक की ओर से तीनों संस्थानों को ढाई-ढाई करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। चौकाघाट में नए उपकरण लगाए जा रहे हैं।

साथ ही नए भवन का भी निर्माण कराया जा रहा है। उन्होेंने चौकाघाट में विभिन्न ट्रेडों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होेंने छात्रों से पढ़ाई और प्रशिक्षण के दौरान आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा।
 अध्यक्ष ने आईटीआई के निदेशक आरपी यादव, प्रधानाचार्य एसएन यादव को बेहतर और गुणवत्ता युक्त शिक्षण और प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed