फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Powerful throws and precise timing boost the score in handball.

Varanasi News: हैंडबॉल में दमदार थ्रो और टाइमिंग बढ़ाती है स्कोर

Wed, 08 Apr 2026 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Powerful throws and precise timing boost the score in handball.
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी नैना यादव ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर बताया कि हैंडबॉल में दमदार थ्रो के साथ टाइमिंग और दिशा स्कोर करने में सहायक होती है।
विज्ञापन

भारतीय खेल प्राधिकरण साई सेंटर गांधी नगर से लौटीं नैना यादव ने खिलाड़ियों से अपने अनुभव के साथ तकनीक साझा की। उन्होंने सब जूनियर और जूनियर बालिकाओं को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी का सबसे बड़ा दुश्मन चोट होती है। मैं भी कभी आप ही की तरह एक छोटी शुरुआत से यहां तक पहुंची हूं। रास्ता आसान नहीं था लेकिन मैंने हार नहीं मानी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंजरी से बचना है तो वार्मअप करना होगा। बिना वॉर्मअप किए मैदान में उतरने वाला खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाता है।
पूर्व यूपी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने नैना का स्वागत किया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम की खिलाड़ी नैना के अलावा कोमल राजभर और सुमन यादव ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed