फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Poor attitude of the sweeper became trouble for the people, garbage not picked up

सफाईकर्मी का लचर रवैया बना लोगों के लिए परेशानी, न उठाया गया कूड़ा

Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Poor attitude of the sweeper became trouble for the people, garbage not picked up
दिवाली के मद्देनजर 24 घंटे और प्रतिदिन साफ-सफाई में जुटे नगर निगम का दावा रविवार को कई इलाकों में फुस्स होता नजर आया। शहर के कई हिस्सों में रविवार को सफाईकर्मियों के दर्शन नहीं हुए और कूड़ा सड़कों पर जहां-तहां बिखरा नजर आया।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में शहर में 600 मीट्रिक टन (एमटी) कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। नगर निगम ने कूड़ा कलेक्शन के लिए घर-घर वाहन भेजने की व्यवस्था बनाई है। दिवाली के सप्ताहभर पूर्व से नगर निगम ने कूड़े की मात्रा बढ़ने के कारण कर्मचारियों को लगातार कूड़ा एकत्र करने के काम में लगाया और कचरा प्लांट तक जाने वाले वाहनों के फेरे बढ़ा दिए। दिवाली के दिन शहर में 1200 एमटी से भी अधिक कूड़ा निकला। दिवाली के बाद इस कार्य में लापरवाही नजर आई। रविवार को साकेत नगर, बीएलडब्ल्यू से पीएचसी की ओर जाने वाले मार्ग पर कूड़े का ढेर लगा रहा। यहां आते-जाते लोग बदबू के कारण नाक दबाते दिखे। कुछ ऐसा ही हाल शिवपुरवा क्षेत्र की चंद्रिकानगर कॉलोनी में दिखा। एक निजी अस्पताल के सामने नगर निगम का कूड़ेदान कूड़े से पटा रहा। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य ने कहा कि साफ-सफाई का काम रोज कराने का निर्देश दिया गया है। कूड़ा कहां नहीं उठाया गया, इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed