फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pond dug on road leading to Mla Mukhtar Ansari warehouse Chakrod was built by illegal occupation in Ghazipur

गाजीपुर: मुख्तार के गोदाम तक जाने वाली सड़क पर खोदवाया तालाब, अवैध कब्जा कर बनवाई थी चकरोड

Fri, 27 Aug 2021 08:49 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: हरि User Updated Fri, 27 Aug 2021 08:49 PM IST
सार

नंदगंज क्षेत्र स्थित फतेहउल्लापुर गांव में कार्रवाई हुई। खाद्यान्न गोदाम (विकास कंस्ट्रक्शन) तक जाने वाली 170 मीटर कंकरीट की अवैध सड़क को प्रशासन ने खोदवा कर तालाब में मिला दिया।
 

विज्ञापन
pond dug on road leading to Mla Mukhtar Ansari warehouse Chakrod was built by illegal occupation in Ghazipur
फतेउल्लाहपुर में अवैध कब्जा हटवाते सदर एसडीएम एवं सीओ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ के सदर से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां बेगम के गाजीपुर जनपद के नंदगंज क्षेत्र स्थित फतेहउल्लापुर स्थित खाद्यान्न गोदाम (विकास कंस्ट्रक्शन) तक जाने वाली 170 मीटर कंकरीट की अवैध सड़क को प्रशासन ने खोदवा कर तालाब में मिला दिया। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन

 
फतेहउल्लापुर स्थित ताल की जमीन पर कब्जा कर मुख्तार अंसारी द्वारा बनवाए गए अवैध चकरोड को एसडीएम सदर अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने दल बल के साथ जाकर खोदवा दिया। गोदाम मोड़ से लेकर धन्नू पंडित के मकान तक लगभग 170 मीटर कंकरीट की सड़क का कुल रकबा करीब नौ बिस्वा बताया गया है। इस मौके पर सीओ सिटी ओजस्वी चावला के साथ थाना कोतवाली और थाना नंदगंज की पुलिस मौजूद रही। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में एसडीएम सदर अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि ताल की जमीन पर मुख्तार अंसारी ने जबरदस्ती कब्जा करके अपनी पत्नी के नाम पर बने अनाज के गोदाम तक जाने के लिए चकरोड बनवा दिया था। उक्त मार्ग की खोदाई करा कर उसे पुन: ताल में मिला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर में 26 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आयुध अधिनियम 1959 की धारा 17 (3) के तहत कई शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। इसमें बीते नौ अगस्त को मदन गोपाल राय निवासी हाटा थाना मुहम्मदाबाद, राजू गुप्ता निवासी युसुफपुर बाजार, योगेंद्र प्रसाद निवासी जमालपुर युसुफपुर, राजकुमार राय गरूआ मकसूदपुर थाना सुहवल और 13 अगस्त को विनोद राय निवासी शिवराय का पुरा सेमरा थाना मुहम्मदाबाद, रामअवतार सिंह निवासी प्रहलादपुर थाना जमानिया, सीताराम यादव निवासी धितुआ थाना नंदगंज शामिल हैं। वहीं बीते 17 अगस्त को सुदामा यादव निवासी अलीपुर बनगॉव थाना नंदगज, 18 अगस्त को देवराज सिंह उर्फ ठाकुर सिंह निवासी औड़िहार कला थाना सैदपुर, संजीव कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह निवासी औड़िहार कलां थाना सैदपुर का शस्त्र लाइसेंस निलंबित किया गया।

इसी प्रकार कृष्णदेव सिंह निवासी शेखनपुर थाना कासिमाबाद, दयाशंकर सिंह निवासी खड़वल थाना नगसर हाल्ट, उदयशंकर निवासी फतेउल्लाहपुर थाना नंदगज, जीतनरायण राय निवासी परसा थाना मुहम्मदाबाद, सूर्यनाथ राय निवासी खजुरा थाना सैदपुर, रामबचन सिंह निवासी सुलेमापुर थाना मरदह, देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी बरहपुर, रमाशंकर प्रसाद निवासी कोठिया, संतोष कुमार निवासी कोटिया थाना दुल्लहपुर, सर्वेश्वर नाथ राय निवासी सुखडेहरा थाना भांवरकोल, बच्चा सिंह निवासी अलावलपुर थाना जंगीपुर के डीबीबीएल गन का लाइसेंस निलंबित किया गया। बीते 24 अगस्त को बच्चा सिंह निवासी अलावलपुर थाना जंगीपुर का रायफल, शिवमुनी यादव निवासी सिंगेरा थाना मरदह का रिवाल्वर, शिवमुनी यादव निवासी सिंगरा थाना मरदह का गन, शेषनाथ यादव निवासी चोचकपुर/लक्ष्मणपुर थाना करंडा गाजीपुर एवं रामकिशुन बिंद निवासी रजादी थाना नंदगज के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed