{"_id":"5fb6c85f8ebc3e9b7a5c0690","slug":"polution-varanasi-news-vns559055586","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र की बढ़ेगी क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र की बढ़ेगी क्षमता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। एनटीपीसी की मदद से करसड़ा के कूड़ा निस्तारण केंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सर्वे हो गया है। जल्द इसे मूर्त रूप दिया जाएगा।
दरअसल अभी केंद्र की क्षमता 400 से 500 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारण की है। दीपावली पर तकरीबन प्रतिदिन 650 से 700 मीट्रिक टन कूड़ा निकला था। इसे ध्यान में रखकर केंद्र की क्षमता 150 मीट्रिक टन और बढ़ाई जाएगी। प्लास्टिक कचरे को अलग करके इसका इस्तेमाल सड़क बनाने में किया जाएगा। कूड़े से खाद बनाई जाएगी। इसका इस्तेमाल किसान कर सकेंगे। इससे आय भी होगी और कूड़े का निस्तारण भी होगा। शहर से निकलने वाला कूड़ा गाड़ियों से करसड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र पहुंचाया जा रहा है। वहां पहले कूड़े को अलग किया जाता है। शीशा, लकड़ी, लोहा आदि अलग करने के बाद किचेन के कूड़े (गीला कूड़ा) से खाद बनाई जा रही है। अधिक कूड़ा निकलने पर इसके निस्तारण में दिक्कत न हो, इसे देखते हुए केंद्र की क्षमता बढ़ाई जा रही है।
कोट
एनटीपीसी के अधिकारियों ने सर्वे किया है। करसड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र की क्षमता 500 से बढ़ाकर 650 मीट्रिक टन की जाएगी। यहां कूड़े से निकलने वाली खाद बेची जाएगी। इससे आय भी होगी।
देवीदयाल, अपर नगर आयुक्त।